मतदाता सूची में सुधार की डेडलाइन 30 नवंबर तक बढ़ी

मतदाता सूची में सुधार की डेडलाइन 30 नवंबर तक बढ़ी

Bhaskar Hindi
Update: 2017-11-15 17:04 GMT
मतदाता सूची में सुधार की डेडलाइन 30 नवंबर तक बढ़ी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। केंद्रीय चुनाव आयोग के निर्देशानुसार सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूचियों में सुधार के लिए शुरु विशेष अभियान की सीमा 15 से बढ़ा कर 30 नवंबर कर दी गई है। इस अभियान के दौरान मतदाता सूची के निरीक्षण के साथ ही उन नए मतदाताओं को शामिल किया जाएगा, जिनकी उम्र 1 जनवरी 2018 को 18 साल और इससे ज्यादा होगी। ये मतदाता सूची में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। इस दौरान मतदाता सूची को लेकर लोगों की आपत्तियों को भी सुना जाएगा। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय से यह जानकारी दी गई है।

चुनाव आयोग की वेबसाइट में उपलब्ध जानकारी
गौरतलब है कि विशेष अभियान के तहत पुरानी मतदाता सूची तीन अक्टूबर को प्रकाशित कर दी गई थी। इसलिए यदि किसी का नाम मतदाता सूची में गलत लिखा है, या उसमें सुधार करना है, तो लोग इसके लिए 30 नवंबर तक आवेदन विधानसभा में तैनात किए गए मतदाता पंजीयन अधिकारी के पास कर सकते हैं। इसके अलावा लोक प्रतिनिधित्व कानून के प्रावधानों के तहत यदि कोई दूसरे इलाके में रहने के लिए चला गया है। या ऐसे लोग जिनके नाम दो इलाकों की मतदाता सूची में है। वो भी आवेदन कर मतदाता सूची में सुधार करवा सकते हैं। इससे संबंधित ऑनलाइन जानकारी भी चुनाव आयोग की वेबसाइट में उपलब्ध कराई गई है। राजनीतिक दलों से भी इस काम में जरुरी सहयोग के लिए अनुरोध किया गया है।

Similar News