उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राज्यपाल से सम्मानित डॉ. विजय बोधनकर का निधन

गमगीन हुआ चिकित्सा जगत उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राज्यपाल से सम्मानित डॉ. विजय बोधनकर का निधन

Bhaskar Hindi
Update: 2023-03-11 11:34 GMT

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जाने माने बाल रोग चिकित्सक डॉ उदय बोधनकर के बड़े भाई डॉ. विजय बोधनकर का निधन हो गया। जिसके बाद चिकित्सा जगत में शोक ही लहर है। डॉ. विजय बोधनकर 79 वर्ष के थे, शुक्रवार शाम 5.55 बजे हैदराबाद के केयर अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वो साल 1964 के पहले स्नातक थे। नागपुर के ऑक्यूपेशनल थेरेपी स्कूल जीएमसी में उनका पहला बैच था। वह वरिष्ठ व्यावसायिक चिकित्सक थे और उस्मानिया अस्पताल हैदराबाद के व्यावसायिक चिकित्सा विभाग के प्रोफेसर और प्रमुख के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे।

विशेष रूप से शारीरिक रूप से अक्षम समाज को प्रदान की गई उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें आंध्र प्रदेश के राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया था। डॉ विजय बोधनकर बहुत ही खुशमिजाज, मददगार, विनम्र और मिलनसार व्यक्ति थे। 1972 से 2017 तक ऑल इंडिया ऑक्यूपेशनल थेरेपी एसोसिएशन (एआईओटीए) की एपी शाखा के संयोजक थे। उन्होंने 1974, 1979 और 2004 में हैदराबाद में AIOTA के तीन राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किए। उन्हें AIOTA की ओर से नेशनल लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। वह प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड हैदराबाद के सदस्य और सेंट जॉन एम्बुलेंस सर्विसेज हैदराबाद के अध्यक्ष थे। वे पत्नी, पुत्र- पुत्री, नाती-पोते तथा अनेक रिश्तेदारों को अपने पीछे छोड़ गए हैं। उनका जाना चिकित्सा क्षेत्र में हानी के रूप में देखा जा रहा है। 

Tags:    

Similar News