दो माह में होगा वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयु सीमा का फैसला, चार सप्ताह में सूचना आयुक्त की नियुक्ति 

दो माह में होगा वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयु सीमा का फैसला, चार सप्ताह में सूचना आयुक्त की नियुक्ति 

Bhaskar Hindi
Update: 2018-03-28 13:10 GMT
दो माह में होगा वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयु सीमा का फैसला, चार सप्ताह में सूचना आयुक्त की नियुक्ति 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश में वरिष्ठ नागरिकों की आयु सीमा 65 साल से घटा करके 60 साल करने के बारे में दो महीने में फैसला ले लिया जाएगा। विधान परिषद में प्रदेश के सामाजिक न्याय राज्य मंत्री दिलीप कांबले ने यह जानकारी दी। कांबले ने कहा कि प्रदेश सरकार वरिष्ठ नागरिकों को मातोश्री वृद्धाश्रम योजना के माध्यम अनुदान शुरू देने के बारे में जल्द फैसला लेगी। मंगलवार को ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से शिवसेना सदस्य नीलम गोर्हे ने वरिष्ठ अधिकारियों को आर्थिक रूप से फंसाने और नृशंस हत्या करने का मुद्दा उठाया था। इस पर कांबले ने कहा कि कोल्हापुर में अल्जाइमर के मरीजों के लिए सावली प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। इस प्रोजेक्ट को प्रदेश के सभी जिलों में निजी संस्थाओं की मदद से इसको लागू किया जाएगा। 

बीड़ के सफेद रोग मरीजों को मिलेगी आर्थिक सहायता 
राज्य में सफेद दाग के मरीजों को प्रदेश सरकार की तरफ से आर्थिक मदद की जाएगी। बीड़ जिले में पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में इसके लिए योजना शुरू की जाएगी। विधान परिषद में प्रदेश के सामाजिक न्याय राज्य मंत्री दिलीप कांबले ने यह आश्वासन दिया। सदन में राष्ट्रवादी कांग्रेस के सदस्य अमरसिंह पंडित ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से यह मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा कि सफेद दाग वाली महिलाओं को जीवन जीना मुश्किल हो जाता है। 

चार सप्ताह में होगी सूचना आयुक्त की नियुक्ति 
इसके अलावा राज्य के मुख्य सूचना आयुक्त कि नियुक्ति चार सप्ताह के भीतर कर ली जाएगी। विधान परिषद में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यह जानकारी दी।बुधवार को सदन में कांग्रेस के सदस्य संजय दत्त ने औचित्य का मुद्दा के जरिए यह मुद्दा उठाया था। दत्त ने कहा कि सूचना आयुक्त का पद लंबे समय से रिक्त है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्य सूचना आयुक्त के नियुक्ति संबंधी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। सरकार अगले चार सप्ताह के भीतर मुख्य सूचना आयुक्त पद पर नियुक्त कर ली जाएगी। 

संयुक्त राष्ट्र संघ में मनेगी बाबा साहेब आंबेडकर जयंती 
संयुक्त राष्ट्र संघ (UN) में इस साल 14 अप्रैल को डॉ. बाबासाहब आंबेडकर जयंती मनाई जाएगी। विधान परिषद में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यह साफ किया। सदन में भाजपा सदस्य भाई गिरकर ने इस सबंधं में सवाल पूछा था। मुख्यमंत्री ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत सैयद अकबरुद्दीन ने स्पष्ट किया है कि इस साल आंबेडकर जयंती मनाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से कुछ लोग जानबूझकर आंबेडकर जयंती को लेकर अफवाह फैला रहे हैं। लेकिन राजूदत ने भूमिका स्पष्ट कर दी है। 
 

Similar News