भाजपा कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला- एनसीपी विधायक सहित छह के खिलाफ मामला दर्ज

बीड भाजपा कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला- एनसीपी विधायक सहित छह के खिलाफ मामला दर्ज

Bhaskar Hindi
Update: 2023-03-08 07:44 GMT
भाजपा कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला- एनसीपी विधायक सहित छह के खिलाफ मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क, बीड। माजलगांव में दिनदहाड़े भाजपा कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला कर दिया गया। बताया जा रहा है कि हमलावर पांच से छह की संख्या में आए थे। होली के दिन अशोक शेजुल उम्र 41 साल को हमले में गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। जिसके बाद छत्रपती संभाजी नगर में एक अस्पताल उसे भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। मंगलवार देर रात मामले में एनसीपी विधायक सोंलके, उनकी पत्नी और रामेश्वर टवानी सहित छह के खिलाफ थाने में मामला दर्ज किया गया।

जानकारी के अनुसार अशोक शेजुल मंगलवार सुबह स्कूटी पर डॉक्टर बाबासाहब अंबेडकर चौक स्थित पान सेंटर पर पान खाकर लौट रहा था, तभी शाहु नगर में बाइक सवारों ने उसका पीछा करना शुरु कर दिया। हमलावरों ने शेजुल की स्कूटी रुकवाई और विधायक की संस्थाओं की शिकायतें करने पर धमकी देते हुए पाइप से हमला किया। जिसमें शेजुल के  बाएं पैर में तीन फ्रैक्चर, दाएं पैर में एक फ्रैक्चर और दोनों हाथ भी फ्रैक्चर हो गए, उसके सिर में गंभीर चोट आई है। 

सूचना मिलते ही पुलिस निरक्षक शीतल कुमार बल्लाल मौके पर पहुंचे, पंचनामा कर मामले में अशोक शेजुल के बयान पर एनसीपी विधायक प्रकाश सोंलके, पत्नी मंगलाताई प्रकाश सोंलकें, उद्योगपति रामेश्वर टवानी सहित छह पर मामला दर्ज कराया गया। इसकी जांच पुलिस निरक्षक शीतल कुमार बल्लाल कर रही हैं।
 

Tags:    

Similar News