खेत में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवा किसान का शव, कारण का खुलासा नहीं

मारेगांव खेत में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवा किसान का शव, कारण का खुलासा नहीं

Bhaskar Hindi
Update: 2022-05-21 11:47 GMT
खेत में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवा किसान का शव, कारण का खुलासा नहीं

डिजिटल डेस्क, मारेगांव। तहसील के वेगांव में एक युवा किसान ने आत्महत्या की है। यह घटना शनिवार की सुबह 9 बजे प्रकाश में आई। इस युवा किसान का नाम राजेंद्र वामन गौरकार (30) बताया गया है। वह परिवार के साथ वेगांव में रहता था। शनिवार की सुबह खेत में आम के पेड़ से फांसी लगा ली।जानकारी मिलते ही सैकड़ों निवासियों ने घटनास्थल पहुंचकर शव फंदे पर झुलता देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गी। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी पहुंची। शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए मारेगांव अस्पताल भेजा गया। युवा किसान ने आत्महत्या क्योंकि इसका कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। युवा किसान के परिवार में माता-पिता, भाई शामिल है। 

Tags:    

Similar News