क्रिकेटर केदार जाधव के पिता को कुछ ही घंटों में ही ढूंढ निकाला, अपने घर से हुए थे लापता

पुणे क्रिकेटर केदार जाधव के पिता को कुछ ही घंटों में ही ढूंढ निकाला, अपने घर से हुए थे लापता

Bhaskar Hindi
Update: 2023-03-28 11:44 GMT
क्रिकेटर केदार जाधव के पिता को कुछ ही घंटों में ही ढूंढ निकाला, अपने घर से हुए थे लापता

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय क्रिकेटर केदार जाधव के पिता महादेव जाधव पुणे से लापता हो गए थे।  जिसके कुछ घंटों में ही मुंढवा इलाके से ढूंढ निकाला गया। पुणे पुलिस ने केदार जाधव के पिता महादेव को सकुशल ढूंढने की जानकारी दी थी।  शिकायत मिलने के बाद में पुलिस ने मुस्तैदी से तलाशी अभियान चलाया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि भारतीय क्रिकेटर केदार जाधव के पिता पुणे से लापता हो गए। इसकी जानकारी केदार के परिवार वालों ने पुणे पुलिस को दी थी।केदार जाधव के पिता महादेव सोपान जाधव (75 वर्ष) अपने घर से ही लापता हो गए थे। जो पुणे के कोथरुड इलाके में अपने परिवार के साथ रहते हैं। महादेव से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई थी, लेकिन उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया। काफी खोजबीन के बाद जब महादेव घर नहीं लौटे तो आखिर में इसकी जानकारी कोथरुड पुलिस को दी गई थी। इसके बाद पुलिस महादेव की छानबीन में जुट गई थी। 

आपको बता दें केदार जाधव भारतीय टीम के अलावा आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए लंबे समय तक खेले हैं। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद का भी प्रतिनिधित्व किया। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में केदार जाधव ने शानदार प्रदर्शन किया था।

 

Tags:    

Similar News