नाणार परियोजना को लेकर नौटंकी कर रही है शिवसेना: चव्हाण

नाणार परियोजना को लेकर नौटंकी कर रही है शिवसेना: चव्हाण

Bhaskar Hindi
Update: 2018-06-26 14:03 GMT
नाणार परियोजना को लेकर नौटंकी कर रही है शिवसेना: चव्हाण

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने कहा है कि नाणार रिफानरी परियोजना को शिवसेना कोकण वासियों के आंख में धुल झोकने का काम कर रही है। एक तरफ उद्योग मंत्री सुभाष देसाई परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना रद्द करने की झुठी घोषणा करते हैं, जबकि केंद्र की मोदी सरकार ने एक दिन पहले ही इस परियोजना के लिए सौदी अराम्को और एडनॉक जैसी विदेशी कंपनियों के साथ 3 लाख करोड़ का सामंजस्य करार किया है। 

अधिसूचना रद्द तो कैसे हो रहे करार 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उद्योग मंत्री देसाई को तत्काल अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए और जनता के साथ धोखाधड़ी के लिए शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे माफी मांगे। उन्होंने कहा कि नाणार परियोजना को लेकर उद्धव दोहरी भूमिका अपना रहे हैं। बीते 24 अप्रैल 2018 को उद्योग मंत्री देसाई ने नाणार में आयोजित जनसभा में कहा था कि परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण संबंधी अधिसूचना रद्द किया जाता है, लेकिन आज तक अधिसूचना रद्द नहीं हो सकी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने सवाल किया कि क्या एक अधिसूचना रद्द होने में इतना समय लगता है। कांग्रेस नेता ने कहा कि दरअसल शिवसेना कोकणवासियों नहीं बल्कि अपना हित देख रही है। नाणार परियोजना के विरोध का नाटक कर शिवसेना भाजपा के साथ सौदेबाजी करना चाहती है।          
 

Similar News