CM कार्यालय में चाय-नाश्ते के बिल पर कांग्रेस के संजय निरुपम ने उठाए सवाल

CM कार्यालय में चाय-नाश्ते के बिल पर कांग्रेस के संजय निरुपम ने उठाए सवाल

Bhaskar Hindi
Update: 2018-03-28 14:58 GMT
CM कार्यालय में चाय-नाश्ते के बिल पर कांग्रेस के संजय निरुपम ने उठाए सवाल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम ने मुख्यमंत्री कार्यालय में चाय घोटाले का आरोप लगाया है। हालांकि उनका यह आरोप RTI से मिली उस जानकारी के आधार पर है जिसमें बताया गया है कि मुख्यमंत्री कार्यालय में चाय व नास्ते पर खर्च होने वाली राशि हर साल दोगुना हुई है। निरुपम ने बुधवार को RTI से मिली जानकारी का हवाला देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय में 2015-16, 2016-17 और 2017-18 में चाय व नास्ते के खर्च में साल दर साल दोगुनी बढ़ोतरी हुई है। 2015-16 में मुख्यमंत्री कार्यालय में चाय व नास्ता पर 57 लाख 99 हजार 156 रुपए खर्च हुए। 2016-17 में यह खर्च बढ़ कर 1 करोड़ 20 लाख 92 हजार 972 हो गया। 2-17-18 में यह आकड़ा बढ़कर 3 करोड़ 34 लाख 64 हजार हो गया। 

चाय-नास्ता नहीं पूरे आतिथ्य खर्च का आकड़ा है शामिल  
मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम के आरोपों पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा है कि इस आकड़े में सिर्फ चाय-नास्ता नहीं बल्कि मुख्यमंत्री कार्यालय, सीएम आवास, सरकारी अतिथि गृह सहयाद्री, नागपुर स्थित रामगिरी और हैदराबाद हाऊस पर होने वाला सारा खर्च शामिल है। इस खर्च में चाय-नास्ता के अलावा, पुष्पगुच्छ, शाल-श्रीफल, भेंट वस्तु, विभिन्न विभागों की बैठकों और शिष्टमंडल के अतिथि सत्कार का खर्च शामिल है। ये आकड़े सिर्फ एक वर्ष के नहीं हैं। इनमें 577 फीसदी की बढ़ोतरी का निष्कर्ष निकालना सही नहीं है। खर्च बढ़ने का कारण यह बताया गया है कि मुख्यमंत्री कार्यालय में वाले अतिथियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है। देशी-विदेशी विभिन्न शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के लिए आते रहते हैं। इसके पहले मुख्यमंत्री द्व्रारा बुलाई गई विभिन्न विभागों की बैठक का बिल संबंधित विभाग वहन करता था। लेकिन अब यह खर्च मुख्यमंत्री कार्यालय वहन करता है।    
 

Similar News