मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र के साथ किया विश्वासघात, कांग्रेस के आरोप

मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र के साथ किया विश्वासघात, कांग्रेस के आरोप

Bhaskar Hindi
Update: 2017-12-28 13:48 GMT
मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र के साथ किया विश्वासघात, कांग्रेस के आरोप

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर राज्य के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि मुंबई में कोई अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय केंद्र नहीं बनेगा। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने कहा कि लोकसभा में केंद्रीय वित्तमंत्री के बयान के बाद साफ हो गया है कि मुंबई में अंतर्राष्ट्रीय वित्तिय केंद्र का निर्माण प्रस्तावित नहीं है। देश का पहला अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय केंद्र पहले ही गुजरात के गांधीनगर में बन चुका है

अंतरराष्ट्रीय वित्तीय केन्द्र गुजरात में बनने की दी जानकारी:  गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में सावंत ने कहा कि हाल ही में गुजरात से लोकसभा सदस्य रामसिंह राठवा द्वारा सदन में पूछे गए सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री जेटली ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय केंद्र गुजरात के गांधीनगर में शुरू है। उसके पूरी क्षमता से कार्य शुरु करने से पहले किसी और जगह अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय केंद्र बनाने की कोई योजना नहीं है। कांग्रेस नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पिछले 2 वर्षों से महाराष्ट्र की जनता को भ्रमित कर रहे हैं। वे लगातार दावा करते रहे थे कि अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय केंद्र मुंबई के बीकेसी में बनेगा। पर अब जेटली के जवाब से उनका पर्दाफाश हो गया है। उन्होंने कहा कि मुंबई की पहचान देश की आर्थिक राजधानी की है। यहां दुनियाभर की कंपनियों के कार्यालय हैं। इस लिए यूपीए सरकार ने देश का पहला अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय केंद्र मुंबई में बनाने का फैसला लिया था। केंद्र सरकार द्वारा स्थापित समिति ने 2007 में अपनी रिपोर्ट सरकार को सौपी थी। पर सत्ता परिवर्तन के बाद यह केंद्र गांधीनगर (गुजरात) के गिफ्टसिटी में शुरू किया गया। पिछले दो वर्षों से मुख्यमंत्री स्वप्न दिखा रहे थे कि देश का दूसरा अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय केंद्र मुंबई में बनेगा। पर केंद्रीय वित्तमंत्री के जवाब से स्थिति साफ हो गई है। सावंत ने कहा कि इसी तरह मुंबई में बनने वाले एलिवेटेड कारिडोर को अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए खत्म कर दिया गया।  

Similar News