मुख्यमंत्री सुकर्मी पुरस्कार योजना : मंत्रालय में उत्कृष्ट काम करने वाले अधिकारी होंगे सम्मानित

मुख्यमंत्री सुकर्मी पुरस्कार योजना : मंत्रालय में उत्कृष्ट काम करने वाले अधिकारी होंगे सम्मानित

Bhaskar Hindi
Update: 2018-04-09 14:20 GMT
मुख्यमंत्री सुकर्मी पुरस्कार योजना : मंत्रालय में उत्कृष्ट काम करने वाले अधिकारी होंगे सम्मानित
हाईलाइट
  • अपने जिम्मेदारियों का सक्षम रूप से और पूरी क्षमता के साथ निर्वहन करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाना इस योजना का उद्देश्य है।
  • आर्थिक वर्ष से 2018-19 से सबसे पहले मंत्रालय में इस योजना को क्रियान्वित किया जाएगा।
  • मंत्रालय में उत्कृष्ट काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित करने के लिए मुख्यमंत्री सुकर्मी पुरस्कार योजना शुरू की गई है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मंत्रालय में उत्कृष्ट काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित करने के लिए मुख्यमंत्री सुकर्मी पुरस्कार योजना शुरू की गई है। अपने जिम्मेदारियों का सक्षम रूप से और पूरी क्षमता के साथ निर्वहन करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाना इस योजना का उद्देश्य है। आर्थिक वर्ष से 2018-19 से सबसे पहले मंत्रालय में इस योजना को क्रियान्वित किया जाएगा। इस साल मंत्रालय में 15 अगस्त को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। उसके बाद हर साल यह पुरस्कार 21 अप्रैल को नागरी सेवा दिवस पर प्रदान किया जाएगा। सोमवार को प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से इस संबंध में शासनादेश जारी किया गया। 

15 अगस्त को दिया जाएगा सम्मानित 
इसके अनुसार मुख्यमंत्री सुकर्मी पुरस्कार योजना के अंतर्गत मंत्रालय स्तर पर विभागरत्न पुरस्कार, संवर्गरत्न (कैडर) पुरस्कार, मंत्रालय भूषण पुरस्कार और सर्वोत्कृष्ट प्रशासकीय विभाग पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। सरकार ने पुरस्कार के लिए निगरानी समिति गठित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग के सह सचिव इ. एम. काजी की अध्यक्षता में कुल छह सदस्यीय समिति गठित की गई है। समिति को पुरस्कारों के चयन के लिए 31 जुलाई से पहले योजना बनानी होगी। मंत्रालय विभाग स्तर पर प्रदान किए जाने वाले विभागरत्न पुरस्कार के लिए आवश्यकता अनुसार संबंधित अधिकारी के दफ्तर की जांच का अधिकारी समिति के पास होगा। इसके लिए समिति एक दस्ता भी बना सकती है। 

Similar News