सीएम फडणवीस ने केंद्रीय बजट को बताया एतिहासिक, विपक्ष ने कहा आम आदमी को मिली निराशा 

सीएम फडणवीस ने केंद्रीय बजट को बताया एतिहासिक, विपक्ष ने कहा आम आदमी को मिली निराशा 

Bhaskar Hindi
Update: 2018-02-01 12:32 GMT
सीएम फडणवीस ने केंद्रीय बजट को बताया एतिहासिक, विपक्ष ने कहा आम आदमी को मिली निराशा 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने केंद्रीय बजट को अभूतपूर्व व एतिहासिक बताते हुए कहा है कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ-सबका विकास की संकल्पना वाला बजट है। जबकि विपक्ष को यह बजट आम आदमी के हित में नहीं नजर आ रहा। विपक्ष ने इसकी यह कह कर आलोचना की है कि बजट में करों में राहत नहीं मिली है, जिससे आम आदमी निराश हुआ है।गुरुवार को संसद में पेश केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया  व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि लागत के डेढ़ गुना समर्थन मूल्य की घोषणा का स्वागत करते हैं। इससे साबित होता है कि यह सरकार किसानों की सरकार है आम आदमी की सरकार है। उन्होंने कहा कि दुनिया मे किसी भी देश के मुकाबले कहीं बड़ी और सुलभ स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने की घोषणा और 5 लाख तक का मुफ्त इलाज करवाने की व्यवस्था से लोगों को राहत मिलेगी। रोजगार के साधन मुहैया कराने वाली मुद्रा योजना और 8 करोड़ ग्रामीण घरों तक पहुंची उज्जवला  योजना के आंकड़े भी खुश करने वाले हैं। 


मुख्यमंत्री ने मोदी और जेटली का जताया आभार

मुख्यमंत्री ने आम बजट के साथ पेश रेल बजट में महाराष्ट्र और मुंबई के लिए की गई विशेष घोषणाओं के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली का आभार जताते हुए कहा कि मुंबई के उपनगरिय रेल नेटवर्क के लिए 40 हज़ार करोड़ से लोकल ट्रेन यात्रियों को राहत मिलेगी। फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र की सिंचाई परियोजनाओं के लिए नाबार्ड की ओर से राशि बढ़ा के दिये जाने की जो हमारी मांग भी पूरी हुई है। 


डेढ़ गुना समर्थन मूल्य की घोषणा सिर्फ छलावा: विखेपाटील

विधानसभा में विपक्ष के नेता राधाकृष्ण विखेपाटील ने केंद्रीय बजट में रबी की फसलों के लिए उत्पादन खर्च से डेढ़ गुना अधिक समर्थन मूल्य की घोषणा को धोखा बताया है। उन्होंने कहा कि कृषि मूल्य आयोग ने गेंहू के लिए 1735 रुपए और तुअर (अरहर) के लिए 4250 रुपए प्रति क्विंटल का समर्थन मूल्य प्रस्तावित किया था। इसी दर को केंद्र सरकार अब समर्थन मूल्य घोषित कर रही है। इससे किसानों को उत्पादन खर्च पर डेढ़ गुना लाभ नहीं मिलेगा।


बजट सिर्फ घोषणाओं की बरसात भर

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण के मुताबिक यह बजट सिर्फ घोषणाओं की बरसात भर है। योजनाओं के अमल को लेकर कोई रोडमैप नहीं दिखाई देता। बड़े-बड़े आकड़ों से आम आदमी की आंख में धुल झोकने का काम किया गया है। यह मंहगाई बढ़ाने और आम आदमी पर भार बढ़ाने वाला बजट है’


लोगों को सबक सिखाने वाला बजट                                       

विपक्ष के नेता धनंजय मुंडे ने कहा कि केंद्रीय बजट किसान, नौकरी पेशा और मध्यवर्ग के लोगों को सबक सिखाने वाला बजट है। कृषि उत्पादों के निर्यात को लेकर सरकार दावा सही दिखाई ”

                               

Similar News