सांसदों और विधायकों को सीएम की नसीहत- समय कम है, कामकाज में लाएं सुधार

सांसदों और विधायकों को सीएम की नसीहत- समय कम है, कामकाज में लाएं सुधार

Bhaskar Hindi
Update: 2018-10-10 16:24 GMT
सांसदों और विधायकों को सीएम की नसीहत- समय कम है, कामकाज में लाएं सुधार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पार्टी के सांसद-विधायकों को अपने कामकाज में सुधार लाने की सलाह दी है। मंगलवार की देर रात तक चली पार्टी सांसदों-विधायकों की बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सबका रिपोर्ट कार्ड आपके हाथ में है, उसे देखों और खुद ही अपने कामकाज में सुधार करो। बैठक के दौरान भाजपा विधायकों को उनका रिपोर्ट कार्ड दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी भी समय है और अपने कामकाज सुधार ला। पार्टी विधायकों के इलाके में सर्वे करा कर रिपोर्ट कार्ड तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीतिक परिस्थितियां तेजी से बदल रही हैं। अभी हमारे पास जो समय बचा है, उसका सदुपयोग किया जाए। बैठक में राज्य के सभी जिलों में ‘खेलो भारत’ के तहत खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने का फैसला लिया गया। 

राज पुरोहित राजस्थान के लिए समन्वयक नियुक्त 

इस मौके पर पांच राज्यों में होने वाले चुनावों के लिए समन्वयक की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में पांच राज्यों के चुनावों की घोषणा कर दी गई है। उन राज्यों में भाजपा उम्मीदवारों को जिताने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। पडोसी राज्य मध्यप्रदेश-छत्तीसगड़ सहित पांच राज्यों के हो रहे विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए महाराष्ट्र के भी भाजपा नेता जाएंगे। पार्टी नेताओं से कहा गया है कि 10-12 दिन इन पांच राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए दें। भाजपा विधायक दल के मुख्य सचेतक राज के पुरोहित को राजस्थान का समन्वय बनाया गया जबकि तेलंगाना की जिम्मेदारी सुरजीतसिंह ठाकुर को दी गई है। विधायक संजय कुटे को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए रामदास आंबटकर का चयन किया गया है।  
 
 

Similar News