मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपने विधायकों-सांसदों के साथ 9 अप्रैल को जाएंगे अयोध्या 

जारी लघु फिल्म  मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपने विधायकों-सांसदों के साथ 9 अप्रैल को जाएंगे अयोध्या 

Bhaskar Hindi
Update: 2023-04-05 15:25 GMT
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपने विधायकों-सांसदों के साथ 9 अप्रैल को जाएंगे अयोध्या 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपने सांसदों और विधायकों के साथ रामलला के दर्शन के लिए 9अप्रैल को अयोध्या जाएंगे। मुख्यमंत्री के अयोध्या दौरे को लेकर एक वीडियो जारी किया गया है। "अयोध्या में शंखनाद, आ रहे हैं एकनाथ' नाम से जारी वीडियो में रामराज्य की महिमा बताई गई है। अयोध्या दौरे की तारीख सामने आने के बाद एकनाथ शिंदे गुट के सांसदों और विधायकों ने अयोध्या जाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इससे पहले शिंदे गुट के विधायकों और सांसदों ने मुख्यमंत्री के साथ असम के कामाख्या मंदिर में पहुंचकर आशीर्वाद लिया था। अयोध्या में भी राम लला के दर्शन के साथ-साथ मुख्यमंत्री शिंदे सरयू नदी तट पर आयोजित विशेष कार्यक्रम मेंशामिल होंगे। शिंदे गुट के प्रवक्ता किरण पावसकर का कहना है कि अयोध्या दौरे के लिए काफी समय से योजना बनाई जा रही थी परअब वह घड़ी आ गई है जब रामलला के दर्शन के लिए मुख्यमंत्री अयोध्या जाएंगे। 

इसके पहले इस साल जनवरी महीने में अयोध्या के महंत शशिकांत दास महाराज ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुंबई में मुलाकात कर उन्हें अयोध्या आने के लिए आमंत्रित किया था। शिंदे ने उनके निमंत्रण को स्वीकार किया था लेकिन तारीख का ऐलान अब हुआ है। इसके पहले शिंदे तत्कालिन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन किए थे। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे भी पिछले साल अयोध्या रामलला के दर्शन के लिए जाना चाहते थे लेकिन भाजपा सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह के विरोध के चलते उन्हें अपना दौरा स्थगित करना पड़ा था।

    
 

Tags:    

Similar News