मुख्यमंत्री ने सरकारी विभागों में 36 हजार रिक्त पद भरने की दी मंजूरी 

मुख्यमंत्री ने सरकारी विभागों में 36 हजार रिक्त पद भरने की दी मंजूरी 

Bhaskar Hindi
Update: 2018-05-16 13:37 GMT
मुख्यमंत्री ने सरकारी विभागों में 36 हजार रिक्त पद भरने की दी मंजूरी 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रदेश सरकार ने विभिन्न विभागों में रिक्त 36 हजार पदों को भरने की मंजूरी दी है। सरकार ने अलग-अलग विभागों में रिक्त कुल 72 हजार पदों को भरने का फैसला किया है। ये रिक्त पद दो चरणों में भरे जाएंगे।  बुधवार को मुख्यमंत्री ने इस साल भरने जाने वाले पहले चरण के लिए 36 हजार पदों की भर्ती के लिए मंजूरी प्रदान की है। सरकार कृषि और ग्रामविकास से संबंधित विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने के लिए प्राथमिकता देगी। प्रदेश में कृषि क्षेत्र में विकास कर किसानों के जीवनस्तर में सुधार लाने और ग्रामीण इलाकों में अत्यावश्यक सेवाओं की आपूर्ति के लिए संबंधित विभागों में रिक्त पदों को भरने का फैसला किया गया है।  

दो चरणों में भरे जाएंगे 72 हजार पद  
इससे पहले मार्च में हुए महाराष्ट्र विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान अंतिम सप्ताह प्रस्ताव पर जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 72 हजार रिक्त पदों को दो चरणों में भरने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री ने बताया था कि इस साल पहले चरण में 36 हजार और दूसरे चरण में अगले साल शेष रिक्त पदों को भरा जाएगा।  

किस विभाग में कितनी भर्ती  
सरकार के अनुसार पहले चरण में 36 हजार रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसमें ग्रामविकास विभाग में 11 हजार 5 पद, स्वास्थ्य विभाग में 10 हजार 568 पद, गृह विभाग में 7 हजार 111 पद, कृषि विभाग में 2 हजार 572 पद, पशुसंवर्धन विभाग में 1 हजार 47 पद, सार्वजनिक निर्माण कार्य विभाग में  837 पद, जलसंसाधन विभाग में 827 पद, जलसंरक्षण विभाग में 423 पद, मत्स्य व्यवसाय विकास विभाग में 90 पद और नगर विकास विभाग में 1 हजार 664 पद भरे जाएंगे। सरकार का कहना है कि इस फैसले से ग्रामीण क्षेत्र में प्रशासकीय व्यवस्था मजबूती मिलेगी। साथ ही युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकेगा।  
 

Similar News