राज्य वक्फ बोर्ड के सीईओ से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में औरंगाबाद क्राइम ब्रांच कर रही है जांच 

राज्य वक्फ बोर्ड के सीईओ से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में औरंगाबाद क्राइम ब्रांच कर रही है जांच 

Bhaskar Hindi
Update: 2018-03-21 13:45 GMT
राज्य वक्फ बोर्ड के सीईओ से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में औरंगाबाद क्राइम ब्रांच कर रही है जांच 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पद का दुरुपयोग करके भ्रष्टाचार करने के मामले में महाराष्ट्र राज्य वक्फ बोर्ड के तत्कालीन मुख्य कार्यकारी अधिकारी की जांच औरंगाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच के माध्यम से की जा रही है। विधान परिषद में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक लिखित सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस मामले में अल्पसंख्यक विकास विभाग ने शासनादेश जारी कर संबंधित जगह का किराया करार रद्द कर दिया है। उस संपत्ति को वक्फ बोर्ड को अपने कब्जे में लेने के लिए सभी जरूरी निर्देश दिए गए हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस सदस्य अब्दुल्लाखान दुर्राणी ने इस सबंधं में सवाल पूछा था। 

नागपुर में इस साल 594 लोगों के खिलाफ कार्रवाई

उपराजधानी में अपराध पर लगाम लगाने के लिए नागपुर शहर पुलिस आयुक्तालय के तहत साल 2017 में 7521 और जनवरी 2018 में 594 प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधान परिषद में एक लिखित सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। एक अन्य सवाल का जवाब के जवाब में मुख्यमंत्री ने बताया कि सीजीओ कॉम्पलेक्स के कार्यालय में कार्यरत एक कर्मचारी की हत्या का मामला सीताबर्डी पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। हत्या मामले की जांच शुरू है। राष्ट्रवादी कांग्रेस के सदस्य प्रकाश गजभिये ने इस बारे में सवाल पूछा था। 

सिपाही जाधव के खिलाफ आरोप पत्र जल्द 

नागपुर शहर पुलिस दल के सिपाही रवि जाधव को महिला से बलात्कार करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है। विधान परिषद में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक लिखित सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि घटना के दिन वह कर्मचारी पुलिस गणवेश में नहीं था। घटना के बाद उसके पास से पिस्टल जब्त किया गया है। फिलहाल वह मध्यवर्ती कारागृह में है। अदालत में उसके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा।  सदन में विपक्ष के नेता धनंजय मुंडे ने इस घटना को लेकर सवाल पूछा था। 
 

Similar News