‘ब्लू व्हेल’ के बाद अब ‘ब्रेव्ह एंड डेयर’ का खौफ:अपलोड की लड़की की अश्लील फोटो, पकड़ा

‘ब्लू व्हेल’ के बाद अब ‘ब्रेव्ह एंड डेयर’ का खौफ:अपलोड की लड़की की अश्लील फोटो, पकड़ा

Bhaskar Hindi
Update: 2017-11-07 16:46 GMT
‘ब्लू व्हेल’ के बाद अब ‘ब्रेव्ह एंड डेयर’ का खौफ:अपलोड की लड़की की अश्लील फोटो, पकड़ा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ऑनलाइन गेम ‘ब्लू व्हेल’ के बाद एक नए गेम का खौफ पैदा हो गया है। इस खेल का नाम ‘ब्रेव्ह एंड डेयर’ है। जिसके जाल में फंसा कर 16 साल की नाबालिग का अश्लील फोटो सोशल साईट पर अपलोड कर दिया गया। इस मामले में महानगर के अंधेरी इलाके की एमआईडीसी पुलिस ने गुजरात के एक 23 साल के यवुक को गिरफ्तार किया है।

आरोपी ने सोशल साइट पर पोस्ट की नाबालिग की अश्लील तस्वीर
अंधेरी में रहनेवाली इस नाबालिग लड़की फेसबुक के माध्यम से युवक के संपर्क में आई थी। जहां दोनों एक दूसरे के मित्र बने। इस दौरान लड़की ने ऑनलाईन गेम ‘ब्रेव्ह एंड डेयर’ खेलते हुए लड़के के साथ अपनी नग्न तस्वीर साझा की। जिसे आरोपी ने एक सोशल साइट पर पोस्ट कर दिया। लड़की ने इसकी जानकारी अपने पिता को दी। जिसके बाद लड़की के पिता ने एमआईडीसी पुलिस को मामले की जानकारी दी।

अश्लील पिक अपलोड करने वाला युवक गिरफ्तार
पूरे मामले की पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। मामले की जांच करने के बाद पुलिस ने गुजरात से आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस फिलहाल यह पता लगाने में जुटी हुई है कि लड़की ने अपनी जो फोटो आरोपी के साथ साझा की है वह, ब्रेव्ह एंड डेयर खेल के दौरान की है। पुलिस ये भी जानकारी जुटा रही है कि तस्वीर युवक को कैसे मिली थी। मामले की जांच जारी है।

गौरतलब है कि दुनियाभर में कई लोगों की जान लेने के बाद ब्लू व्हेल गेम ने भारत में भी तेजी से अपने शिकार बनाए थे। इस गेम के टास्क की बजह से लगभग 20 बच्चों को अपनी जान गवानी पड़ी थी। जिसके बाद SC ने ब्लू व्हेल गेम पर रोक लगा दी थी और सभी सोशल मीडिया पर से इस गेम की शेयरिंग को रोकने के लिए और सारी लिंके हटाने को कहा था। 

 

Similar News