राजनीतिक दलों की भूमिका और चुनाव सुधार पर होगा मंथन 

राजनीतिक दलों की भूमिका और चुनाव सुधार पर होगा मंथन 

Bhaskar Hindi
Update: 2018-05-06 13:49 GMT
राजनीतिक दलों की भूमिका और चुनाव सुधार पर होगा मंथन 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य चुनाव आयोग की ओर से 73 वां एवं 74 वां संविधान संशोधन के रजत महोत्सव पर 7 मई को कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसमें 247 राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। महानगर के चर्चगेट स्थित एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय के पाटकर सभागार में दोपहर दो बजे से यह कार्यशाला शुरू होगी। यहां पर राजनीतिक दलों की भूमिका, मतदाताओं की अपेक्षाएं, चुनाव सुधार समेत अन्य विषयों पर चर्चा होगी। रविवार को राज्य चुनाव आयोग ने यह जानकारी दी। 

247 दलों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा 
चुनाव आयोग ने बताया कि कार्यक्रम राज्य चुनाव आयुक्त जे एस सहारिया की प्रमुख उपस्थिति में होगा। राज्य चुनाव आयोग के सचिव शेखर चन्ने, वरिष्ठ विचारक डॉ. सुहास पलशीकर, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. विश्वंभर चौधरी, भीम रासकर, डॉ. प्रकाश पवार, डॉ. राजेश्वरी देशपांडे, डॉ. मृदुल नीले, डॉ. सुनंदा तिडके, अनुया कुवर, मानसी फडके समेत कई लोग हिस्सा लेंगे। 

राज्य चुनाव आयोग ने आयोजित की कार्यशाला 
राज्य चुनाव आयोग का कहना है कि स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं को मजबूत करने और उनके चुनाव समय पर कराने की दृष्टि से 73 वां एवं 74 वां संविधान संशोधन महत्वपूर्ण साबित हुआ है। निडर, मुक्त और पारदर्शी वातावरण में चुनाव प्रक्रिया पूरी करने में राजनीतिक दलों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। इसलिए राज्य चुनाव आयोग ने साल 2004 से राजनीतिक दलों के पंजीयन की शुरुआत की। फिलहाल राज्य में 247 पंजीकृत दल हैं।

Similar News