महाराष्ट्र में 13 लाख 99 हजार क्विंटल तुअर खरीदी 

महाराष्ट्र में 13 लाख 99 हजार क्विंटल तुअर खरीदी 

Bhaskar Hindi
Update: 2018-04-02 14:59 GMT
महाराष्ट्र में 13 लाख 99 हजार क्विंटल तुअर खरीदी 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश में अब तक 13 लाख 99 हजार 151 क्विंटल तुअर खरीदी हुई है। सोमवार को प्रदेश के विपणन मंत्री सुभाष देशमुख ने यह जानकारी दी। देशमुख ने बताया कि राज्य में 1 लाख 16 हजार 245 किसानों ने तुअर बेचा है। तुअर बेचने के लिए अभी तक 4 लाख 3 हजार 373 किसानों ने पंजीयन कराया है। देशमुख ने बताया कि राज्य भर में 176 खरीद केंद्रों पर तुअर खरीदी की जा रही है। इसके अलावा किसानों की मांग के अनुसार जिलाधिकारी द्वारा सिफारिश करने पर खरीद केंद्र शुरू किए जाएंगे।

राज्य में 36.95 लाख किसानों को कर्ज माफी 

प्रदेश सरकार की किसान सम्मान योजना के तहत अब तक 36.95 लाख किसानों को कर्ज माफी का लाभ मिला है। इन किसानों के बैंक खातों में 14 हजार 564 करोड़ रुपए जमा कराए गए हैं। प्रदेश के विपणन मंत्री सुभाष देशमुख ने यह जानकारी दी। देशमुख ने बताया कि कर्ज माफी योजना से वंचित किसान 14 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जबकि 1.50 लाख रुपए से ज्यादा बकायादार किसान एकमुश्त निपटान (वन टाइम सेटलमेंट) योजना का लाभ 30 जून तक ले सकेंगे। 

Similar News