अंतरंग क्लिप के जरिए दंपति को कर रहे थे ब्लैकमेल, 3 अरोपी गिरफ्तार

अंतरंग क्लिप के जरिए दंपति को कर रहे थे ब्लैकमेल, 3 अरोपी गिरफ्तार

Bhaskar Hindi
Update: 2018-01-25 15:08 GMT
अंतरंग क्लिप के जरिए दंपति को कर रहे थे ब्लैकमेल, 3 अरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई।  खराब हुआ मोबाइल फोन मरम्मत के लिए एक दोस्त को देना दंपति के लिए मंहगा पड़ गया। दरअसल मोबाइल में दंपति का अंतरंग वीडियो था। जो आरोपी के हाथ लग गया। उसने अपने दो और दोस्तों के साथ मिलकर दंपति से 20 लाख रुपए और महिला से शारीरिक संबंध बनाने की मांग की। दंपति ने मामले की शिकायत पुलिस से की जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


फोन में था दंपति का अंतरंगवीडियो

घटना ठाणे जिले के कल्याण इलाके की है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम प्रदीप मोरे (28), ऋषिकेश फुलोरे (22) और अविनाश शिंदे (20) है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित दंपति का मोबाइल अचानक बंद हो गया। उन्होंने इसे मरम्मत के लिए अपने दोस्त अविनाश शिंदे को दिया था। शिंदे को फोन में दंपति का अंतरंगवीडियो दिखा। उसने क्लिप फुलोरे को भेजी। फुलोरे ने इसे मोरे को दे दिया। इसके बाद तीनों ने मिलकर दंपति को ब्लैकमेल करने की साजिश रची।


20 लाख रुपए की मांग

मोरे ने अपना नाम रवि कुमार बताकर दंपति को फोन किया और 20 लाख रुपए की मांग की। यही नहीं उसने महिला से शारीरिक संबंध भी बनाने को कहा। मोरे ने धमकी दी कि ऐसा न करने पर वह दंपति की हत्या कर उसे दुर्घटना की तरह दिखा देगा। परेशान दंपति ने पुलिस से मामले की शिकायत की।

मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपियों को दबोचा

इसके बाद ठाणे पुलिस की हफ्ता वसूली विरोधी पथक ने मामले की जांच करते हुए मोबाइल लोकेशन के आधार पर मोरे को दबोच लिया। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया और पैसे लेने के बहाने बुलाकर बाकी के दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।   

Similar News