भाजपा के चार, कांग्रेस और प्रहार जनशक्ति पक्ष के एक-एक नगराध्यक्ष बने

 भाजपा के चार, कांग्रेस और प्रहार जनशक्ति पक्ष के एक-एक नगराध्यक्ष बने

Bhaskar Hindi
Update: 2017-12-14 15:42 GMT
 भाजपा के चार, कांग्रेस और प्रहार जनशक्ति पक्ष के एक-एक नगराध्यक्ष बने

डिजिटल डेस्क, मुंबई/यवतमाल। नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव में एक बार फिर से भाजपा ने परचम लहराया है। गुरुवार को विभिन्न सात नगर परिषद और नगर पंचायतों के चुनाव परिणाम घोषित किए गए। जिसमें नगराध्यक्ष पद पर भाजपा के चार, कांग्रेस के एक, प्रहार जनशक्ति पक्ष के एक और एक निर्दलीय उम्मीदवार को जीत मिली है। जबकि मनसे का खाता भी नहीं खुल सका। सात नगर परिषद और नगर पंचायतों की कुल 123 सीटों में भाजपा ने सबसे अधिक 49, कांग्रेस ने 25, राष्ट्रवादी कांग्रेस ने 6, शिवसेना ने 5 सीटों पर जीत हासिल की। जबकि 16 सीटों पर निर्दलीय, राज्य चुनाव आयोग में पंजीकृत पार्टियों के 19 और दूसरे राज्यों में पंजीकृत पार्टियों के 3 उम्मीदवारों को सफलता मिली है। 

भाजपा ने फिर लहाराय परचम
राज्य चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार अमरावती की चिखलदरा नगर परिषद में नगराध्यक्ष पद पर कांग्रेस के कब्जे में है। चिखलदरा नप की 12 सीटों में से कांग्रेस के 12 और भाजपा 5 नगरसेवक चुने गए हैं। 

प्रहार का जोरदार "प्रहार"
यवतमाल की पांढरकवडा नप में प्रहार जनशक्ति पक्ष ने एक तरफा जीत हासिल की है। यहां की 19 सीटों में से प्रहार पक्ष को 14, भाजपा को 3, कांग्रेस को 1 और शिवसेना को 1 मिली है। चुनाव परिणाम पर पूरे जिले की निगाहें जमी हुई थीं। मतगणना के दौरान निर्दलीय विधायक बच्चु कडू की प्रहार जनशक्ति पार्टी ने जादू कर दिया। पार्टी ने दूसरे राजनीतिक दलों पर कड़ा प्रहार करते हुए भाजपा, कांग्रेस, शिवसेना को करारी शिकस्त दी। 9 प्रभागों में पार्षद पद की कुल 19 में 14 सीटें, प्रहार के खाते में गईं। जबकि 3 सीटों पर भाजपा और 1-1 पर कांग्रेस और शिवसेना को जीत मिली है। नगराध्यक्ष पद के कड़े मुकाबले में प्रहार की वैशाली नहाते ने भाजपा की श्रध्दा अनिल तिवारी को 1471 वोटों से पराजित किया।

कांटे की रही टक्कर

नांदेड़ की किनवट नप में नगराध्यक्ष भाजपा का चुना गया है। किनवट की कुल 18 सीटों में से भाजपा ने 9, कांग्रेस ने 2, राष्ट्रवादी कांग्रेस ने 6 और 1 निर्दलीय ने जीत दर्ज की है। कोल्हापुर की हुपरी नगर परिषद में नगराध्यक्ष पद पद भाजपा ने कब्जा जमाया है।

औरंगाबाद की फुलंब्री नगर पंचायत में नगराध्यक्ष पद पर भाजपा ने कब्जा जमाया है। फुलंब्री की 17 सीटों में से भाजपा ने 11, निर्दलीयों ने 5 और अन्य राज्य में पंजीकृत दल के उम्मीदवार ने 1 सीट हासिल की है। धुलिया के शिंदखेड़ा नगर पंचायत में भाजपा का नगराध्यक्ष चुना गया है। शिंदखेड़ा की 17 सीट में से भाजपा ने 9, कांग्रेस ने 6 और सपा ने 2 सीट पर जीत दर्ज की। 

गोंदिया की सालेकसा नगर पंचायत में निर्दलीय उम्मीदवार नगराध्यक्ष बना है। हालांकि भाजपा ने दावा किया है कि नगराध्यक्ष पार्टी का है। यहां की 17 सीटों में से भाजपा ने 5, कांग्रेस ने 4, शिवसेना ने 2, निर्दलीय 6 सीटों में जीत हासिल किए हैं। 

ठाणे जिला परिषद चुनाव में शिवसेना को बड़ी सफलता मिली है। शिवसेना को 26 सीटें मिली हैं जबकि भाजपा 14 सीटों पर जीती है। मुंबई मनपा की रिक्त एक सीट पर हुए चुनाव में भाजपा उम्मीदवार प्रतिभा गिरकर ने जीत हासिल की है। 

Similar News