टैगोर राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में विश्व रंगमंच दिवस मनाया गया

भोपाल टैगोर राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में विश्व रंगमंच दिवस मनाया गया

Bhaskar Hindi
Update: 2023-04-03 08:03 GMT
टैगोर राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में विश्व रंगमंच दिवस मनाया गया

डिजिटल डेस्क, भोपाल।  रबीन्द्रनाथ टैगोर विष्वविद्यालय द्वारा स्थापित टैगोर राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में 27 मार्च को विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर एक वैचारिक सत्र का सार्थक आयोजन किया गया। साथ ही एम.ए. इन ड्रामेटिक्स के तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थी सबीन भट्टराई के निर्देषन में गैब्रियल गार्सिया मार्खेज की कहानी आईज ऑफ़ अ ब्लू डाॅग पर एक नाट्य प्रस्तुति दी गई।  

 

आईज ऑफ़ अ ब्लू डाॅग मार्खेज की बहुत चर्चित कहानी है। जिसमें जादुई यथार्थवाद के माध्यम से स्त्री और पुरूष के बीच की असमानता, हिंसा और स्वप्न के टुटने को दिखाया गया है। इसमें स्त्री का पात्र सोनिका नामदेव और पुरूष का पात्र राजर्षि राय चैधरी ने निभाया। यह दोनों भी एम.ए. इन ड्रामेटिक्स के तृतीय सेमेस्टर विद्यार्थी है। 

नाटक के पूर्व में आयोजित वैचारिक सत्र में टैगोर विष्व कला एवं संस्कृति केन्द्र के निदेषक विनय उपाध्याय ने कहा कि रंगकर्म अपने आप में पूरे जीवन को समेटे हुए होता है। रंगकर्म के एक सिरे पर विचार होता है तो दूसरे सिरे पर मनोरंजन होता है। इन दोनों सिरों के बीच वह सभी कलाओं को समेटे हुए है। टैगोर राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के निदेषक मनोज नायर ने विद्यार्थियों को रंगकर्म के महत्व के बारे में बताया। इस अवसर पर संतोष कौषिक, अरूणेष षुक्ल, विक्रांत भट्ट, डाॅ. आनंद कुमार पांडे ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान विद्यार्थियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संचालन तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थी सुमित सिंह चंदेल ने किया। 

Tags:    

Similar News