2020 तक पूरा होगा बाबा साहेब आंबेडकर स्मारक का निर्माण कार्य : सीएम फडणवीस

2020 तक पूरा होगा बाबा साहेब आंबेडकर स्मारक का निर्माण कार्य : सीएम फडणवीस

Bhaskar Hindi
Update: 2018-04-13 14:04 GMT
2020 तक पूरा होगा बाबा साहेब आंबेडकर स्मारक का निर्माण कार्य : सीएम फडणवीस

डिजिटल डेस्क, मुंबई। दादर के इंदू मिल में बनने वाले भारतरत्न डॉ. बाबासाहब आंबेडकर के स्मारक का निर्माण काम 14 अप्रैल 2020 से पहले पूरा कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यह विश्वास जताया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने इंदू मिल में जाकर स्मारक के काम की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान प्रदेश के सामाजिक न्याय मंत्री राजकुमार बडोले और सामाजिक न्याय राज्य मंत्री दिलीप कांबले भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्मारक का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। आगामी समय में तेजी से काम होगा। यह तय हुआ है कि किसी भी हालत में 14 अप्रैल 2020 तक स्मारक का काम पूरा करना है। साथ 6 दिसंबर 2019 तक स्मारक का काम दृष्य दिखाई देने लगेगा।

सीएम ने इंदूमिल जाकर लिया जायजा
इसके लिए स्मारक का निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदारों और वास्तुविद शशि प्रभु ने भी मान्यता दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्मारक में मुंबई की 36 मंजिला इमारत जितनी ऊंचाई पर डा आंबेडकर की प्रतिमा होगी। स्मारक परिसर में आंगतुकों के लिए करीब ढाई किमी लंबी लाइन लगाने की व्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि मुंबई में आने वाले अधिकांश लोगों को बांद्रा-वरली सी लिंक से गुजरना पड़ता है। सी लिंक पर आने जाने वाले सभी लोगों को आंबेडकर स्मारक का भव्य नजारा देखने को मिल सकेगा। 
 

Similar News