SIMI आंतकी संगठन का पूर्व सदस्य मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार

SIMI आंतकी संगठन का पूर्व सदस्य मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार

Bhaskar Hindi
Update: 2017-12-31 11:45 GMT
SIMI आंतकी संगठन का पूर्व सदस्य मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (SIMI) आतंकी संगठन भारत के कई राज्यों में अपने पैर पसार चुका है। भारतीय खुफिया एजेंसियां इसे लेकर काफी सतर्क हैं। इसी क्रम में महाराष्ट्र आतंकवाद विरोधी दस्ते (ATS) ने इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (SIMI) के एक पूर्व सदस्य को मुंबई हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया है। आरोपी कुर्ला पुलिस स्टेशन में दर्ज एक मामले में फरार था। उसे सऊदी अरब से मुंबई पहुंचने के बाद ATS ने गिरफ्तार किया। आरोपी को कुर्ला पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पकड़े गए आरोपी का नाम सर्जिकल उर्फ आसिफ शेख (34) है।

ATS अधिकारियों ने बताया कि 34 वर्षीय सरजील शेख को शनिवार सुबह गिरफ्तार किया गया है। शेख के खिलाफ कुर्ला पुलिस स्टेशन में अवैध गतिविधि प्रतिबंधक कानून की धारा 10, 13 आईपीसी की धारा 143, 144, 145, 147, 149 और 353 के अलावा बांबे पुलिस एक्ट की धारा 153, 37 के तहत एफआईआर दर्ज है। आरोपी शेख फरार था और कुर्ला पुलिस उसे लंबे समय से तलाश रही थी। सूत्रों के मुताबिक वह भटकल के करीबी लोगों में से था।

गुप्त सूचना मिली थी कि SIMI के कुछ फरार पूर्व सदस्य नियमित रूप से भारत आते हैं। शेख के खिलाफ कुर्ला थाने में एक सरकारी कर्मचारी पर हमला करने का मामला दर्ज है। इसी मामले में वह फरार चल रहा था। पुलिस ने बताया कि इसके अलावा उसके खिलाफ गैरकानूनी काम करने का भी आरोप है।

भोपाल एनकाउंटर में फरार 8 सिमी आतंकियों
गौरतलब है कि SIMI आंतकी संगठन का गढ़ उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश को माना जाता है। यहां इनकी गहरी जड़ें हैं। बता दें कि मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की सेंट्रल जेल से फरार 8 सिमी आतंकी 30 अक्टूबर 2016 की देर रात फरार हो गए थे। जिन्हें दूसरी सुबह सभी फरार 8 सिमी आतंकियों को भोपाल पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था।

Similar News