कल्याण से पकड़े गए सात संदिग्ध नक्सली, पुणे हिंसा में शामिल होने की आशंका 

कल्याण से पकड़े गए सात संदिग्ध नक्सली, पुणे हिंसा में शामिल होने की आशंका 

Bhaskar Hindi
Update: 2018-01-14 08:56 GMT
कल्याण से पकड़े गए सात संदिग्ध नक्सली, पुणे हिंसा में शामिल होने की आशंका 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आतंकवादी निरोधक दस्ते (एटीएस) ने शनिवार को कल्याण रेलवे स्टेशन से सात संदिग्ध नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से नक्सल साहित्य सहित कई आपत्तिजनक चीजें मिली हैं। एटीएस को आशंका है कि ये लोग भीमा-कोरेगांव हिंसा में शामिल थे। गिरफ्तारी के बाद इन सभी आरोपियों को कोर्ट मे पेश किया। कोर्ट ने इन्हें 16 जनवरी तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पहले इन सातों लोगों से कल्याण पुलिस ने पूछताछ की थी।

आपत्तिजनक दस्तावेजों के चलते किया एटीस के हवाले

इनके पास से मिले आपत्तिजनक दस्तावेजों के चलते इन्हें एटीस के हवाले कर दिया गया। एक गुप्त सूचना के आधार पर कल्याण इलाके से इन्हें पकड़ा गया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये सभी लोग प्रतिबंधित सीपीआई माओवादी संगठन से जुड़े हैं। इस संगठन को अवैध गतिविधि प्रतिबंधित कानून (यूएपीए) कानून के तहत प्रतिबंधित किया गया है। एटीएस की तरफ से जारी प्रेस विज्ञाप्ति के मुताबिक सातों संदिग्ध नक्सली तेलंगाना के हैं और इनदिनों मुंबई के विभिन्न इलाको में रह रहे थे। सभी आरोपियों का उद्देश्य माओवादी विचारधारा का प्रचार प्रसार करना था।   

भीमा-कोरेगांव हिंसा में शामिल होने की आशंका

पकड़े गए नक्सली भीमा-कोरेगांव हिंसा में शामिल हो सकते हैं। एटीएस ने इसकी आशंका जताई है। इससे पहले भीमा कोरेगांव में 1 जनवरी को हुए दंगे को लेकर गांव वालों ने कहा था कि हमने अपने घर नहीं जलाए हैं। कुछ असामाजिक तत्वों ने बाहर से आकर यह दंगा फैलाया है। कोरेगांव के लोगों ने कि इससे पहले एेसा दंगा कभी नहीं हुआ था। गांव में सभी जाति धर्म के लोग शांति से रहते हैं।

Similar News