कर्ज लौटाने वाले किसानों को 740 करोड़ रुपए का प्रोत्साहन अनुदान मंजूर 

र्जमुक्ति योजना कर्ज लौटाने वाले किसानों को 740 करोड़ रुपए का प्रोत्साहन अनुदान मंजूर 

Bhaskar Hindi
Update: 2023-03-29 16:34 GMT
कर्ज लौटाने वाले किसानों को 740 करोड़ रुपए का प्रोत्साहन अनुदान मंजूर 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। साल 2019 की महात्मा जोतिराव फुले किसान कर्जमुक्ति योजना अंतर्गत किसानों को 50 हजार रुपए प्रोत्साहन अनुदान के लिए 740 करोड़ 65 लाख रुपए मंजूर किया गया है। बुधवार को राज्य सरकार के सहकारिता विभाग ने इस बारे में शासनादेश जारी किया है। सरकार ने साल 2022 के बजट में अल्पावधि फसल कर्ज नियमित रूप से वापस करने वाले किसानों को 50 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की थी। इस योजना के लिए साल 2022-23 के बजट में 5,714 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया था। जिसके बाद फरवरी में इस योजना के लिए 4,700 करोड़ रुपए मंजूर किया गया था। अब सरकार ने 740 करोड़ 65 लाख रुपए मंजूर किया है। 


 

Tags:    

Similar News