महाराष्ट्र में हो रहा अनोखा परिवर्तन, उद्योगों के लिए अपार संभावनाएं : सीएम फडणवीस

महाराष्ट्र में हो रहा अनोखा परिवर्तन, उद्योगों के लिए अपार संभावनाएं : सीएम फडणवीस

Bhaskar Hindi
Update: 2017-09-29 02:51 GMT
महाराष्ट्र में हो रहा अनोखा परिवर्तन, उद्योगों के लिए अपार संभावनाएं : सीएम फडणवीस

डिजिटल डेस्क, मुंबई। गुरुवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सिंगापुर में आयोजित व्याख्यान में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कृषि, सिंचाई, उद्योग और बुनियादी ढांचे के लिए क्रांतिकारी फैसलों के कारण अब महाराष्ट्र में अनोखा परिवर्तन पर्व शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने कृषि क्षेत्र में मदद और पुनर्वसन जैसी अस्थायी योजना बनाई है। साथ ही खेती में निवेश के लिए जरूरी कदम उठाए हैं। सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने के लिए खास योजना तैयार की। जो आने वाले समय में मील पत्थर साबित होगी।

उद्योगों में सुधार के लिए उठाया बड़ा कदम
राज्य सरकार ने उद्योगों में सुधार के लिए बड़ा कदम उठाया है। इससे उद्योग शुरू करने के लिए जमीन सहित कई प्रकार की अनुमति जल्द मिलना शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि होटल शुरू करने के लिए लगने वाली 176 अनुमतियों को कम करके 25 कर दी गई है। ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे भारत में कुल होने वाले निवेश में 50 प्रतिशत निवेश महाराष्ट्र में हुआ है। 

सीआईआई की तरफ से व्याख्यान में सीएम
इन्स्टिट्यूट ऑफ साऊथ एशिया स्टडिज (आइएसएएस), नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर (एनयूएस) और सीआईआई की तरफ से व्याख्यान आयोजित किया गया था। जहां इन्स्टिट्यूट ऑफ साऊथ एशिया स्टडिज के अध्यक्ष राजदूत गोपीनाथ पिल्लई मौजूद थे। 
 
नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग के बारे में दी जानकारी
मुख्यमंत्री ने बताया कि नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग के माध्यम से देश का लॉजिस्टिक हब और जीरो माइल नागपुर शहर को मुंबई के बंदरगाह से जोड़ने की महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम शुरू किया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्तालय की तरफ से आयोजित राऊंड टेबल चर्चा में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की।

Similar News