जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी बर्खास्त, सालेंखे निलंबित - नाना पटोले

अहमदनगर जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी बर्खास्त, सालेंखे निलंबित - नाना पटोले

Bhaskar Hindi
Update: 2023-01-27 14:51 GMT
जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी बर्खास्त, सालेंखे निलंबित - नाना पटोले

-     सत्यजीत को समर्थन देने वाले कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुरेश
-    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने दी जानकारी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विधान परिषद की नाशिक स्नातक सीट पर शिवसेना समर्थित उम्मीदवार शुभांगी पाटील के समर्थन में प्रचार करने के बजाय निर्दलीय प्रत्याशी सत्यजीत तांबे को समर्थन देने के चलते अहमदनगर जिला कांग्रेस कमेटी को बर्खास्त कर दिया गया है। साथ ही अहमदनगर जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष सुरेश सालुंखे को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने यह जानकारी दी। दादर स्थित तिलक भवन में पत्रकारों से बातचीत में पटोले ने कहा कि कांग्रेस ने नाशिक सीट पर शिवसेना समर्थित उम्मीदवार शुभांगी को समर्थन दिया है। शुभांगी महाविकास आघाड़ी की अधिकृत उम्मीदवार हैं। लेकिन अहमदनगर जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष सालुंखे ने निर्दलीय उम्मीदवार सत्यजीत का समर्थन दिया है। इसके चलते सालुंखे से 17 जनवरी को कारण बताओ नोटिस भेजकर दो दिनों में स्पष्टीकरण मांगा था। लेकिन सात दिन बीतने के बावजूद उन्होंने स्पष्टीकरण नहीं दिया है। इसलिए पार्टी विरोधी गतिविधि के चलते सालुंखे को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही अहमदनगर जिला कांग्रेस कमेटी को बर्खास्त कर दिया गया है। 
 

Tags:    

Similar News