धान खरीदी के बाद परिवहन में मनमानी बढ़ा रही किसानों की परेशानी

धान उठाव पर लापरवाही, किसानों का लाखों रुपए भुगतान अटका धान खरीदी के बाद परिवहन में मनमानी बढ़ा रही किसानों की परेशानी

Bhaskar Hindi
Update: 2023-01-10 09:24 GMT
धान खरीदी के बाद परिवहन में मनमानी बढ़ा रही किसानों की परेशानी

डिजिटल डेस्क,शहडोल। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के बाद परिवहन में मनमानी से किसानों की दिक्कतें लगातार बढ़ती जा रही है। समय पर भुगतान नहीं हो रहा है। इसमें जिले के पांच केंद्र ऐसे हैं जहां धान खरीदी के परिवहन 67 प्रतिशत से कम है। इन केंद्रों से समय पर धान का उठाव नहीं होने के कारण किसानों को धान बेचने के बाद भी भुगतान के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। जिलेभर में सोमवार शाम तक 15 लाख 50 हजार 289 क्विंटल धान खरीदी में 13 लाख 19 हजार 873 क्विंटल परिवहन हुआ। 2 लाख 38 हजार 173 क्विंटल परिवहन नहीं होने से धान की इतनी मात्रा का भुगतान किसानों को नहीं हो सका। बकाया राशि कई लाख रुपए है।

यहां परिवहन की गति धीमी

केंद्र किसान     कुल खरीदी   परिवहन   शेष प्रतिशत
धनपुरी 390 27694     7794  19900 46.91
पपौंध 273 17860     5996  11894 51.26
टिहकी 438 26657     12444  14213 56.90
सन्नौसी 510 43871     19020  25968 64.33
बनसुकली 465 37383     22630  15637 67.96

गोदाम स्तरीय केंद्र में ही सौ प्रतिशत उठाव

धान खरीदी में इस बार कई केंद्रों में गोदाम स्तरीय खरीदी व्यवस्था लागू है। इसके अलावा परिवहन का काम भी मिलर को दिया गया है। गोदाम स्तरीय खरीदी में सौ प्रतिशत परिवहन का असर जिले भर में परिवहन में पड़ रहा और इन्ही आंकड़ों की बाजीगरी में विभाग के अधिकारी स्वयं की पीठ थपथपा रहे हैं। ऐसे केंद्रों में पलसउ, खन्नौधी, दियापीपर, गिरवा, सिंहपुर, सोहागपुर, पपड़ेरी, भन्नी, जमुई, ब्यौहारी, मझगवां व चन्नौड़ी शामिल है।
 

Tags:    

Similar News