नाबालिग के साथ संबंध बनाने वाला प्रेमी गिरफ्तार, लड़की ने दिया बेटी को जन्म

नाबालिग के साथ संबंध बनाने वाला प्रेमी गिरफ्तार, लड़की ने दिया बेटी को जन्म

Bhaskar Hindi
Update: 2018-07-10 13:03 GMT
नाबालिग के साथ संबंध बनाने वाला प्रेमी गिरफ्तार, लड़की ने दिया बेटी को जन्म

डिजिटल डेस्क, मुंबई। नाबालिग लड़की द्वारा बेटी को जन्म दिए जाने के बाद पुलिस ने उसके नाबालिग प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। मानखुर्द में रहने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने बलात्कार का मामला दर्ज किया है। बच्ची के जन्म के बाद अस्पताल ने पुलिस को मामले की जानकारी दी थी। पुलिस के मुताबिक लड़की ने 22 जून को परेल के केईएम अस्पताल में बेटी को जन्म दिया था।

दरअसल लड़की 21 जून को अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी थी। इसके बाद उसे नजदीकी भाभा अस्पताल ले जाया गया। वहां से आगे के इलाज के लिए लड़की को केईएम अस्पताल भेजा गया। लड़की के नाबालिग होने के चलते अस्पताल प्रशासन ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। पुलिस ने लड़की से शुरूआती पूछताछ की तो उसने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया, लेकिन करीब दो सप्ताह बाद पुलिस ने लड़की से फिर पूछताछ की तो उसने पूरी बात बताई। 

लड़की ने बताया कि अपने घर के पास ही रहने वाले एक 17 वर्षीय लड़के के साथ उसके प्रेम संबंध थे। लड़का अनाथ है और अपने रिश्तेदारों के साथ रहता है। दोनों ने कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए इसके चलते लड़की गर्भवती हो गई थी। लड़की नाबालिग थी इसलिए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेस एक्ट (पाक्सो) के तहत एफआईआर दर्ज कर हिरासत में ले लिया। आरोपी नाबालिग है इसलिए बाल न्यायालय में पेशी के बाद उसे डोंगरी बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। पुलिस ने बच्ची और आरोपी के डीएनए नमूने जांच के लिए भेजे हैं। 
 
 

Similar News