अपनी नौकरानियों  को ही लगा रही थी चूना, शातिर मालकिन  गिरफ्तार

अपनी नौकरानियों  को ही लगा रही थी चूना, शातिर मालकिन  गिरफ्तार

Bhaskar Hindi
Update: 2017-12-22 15:39 GMT
अपनी नौकरानियों  को ही लगा रही थी चूना, शातिर मालकिन  गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। घर की नौकरानियों मकान मालिक के घर पर चोरी की घटनाएं तो अक्सर सामने आती हैं। लेकिन मालाड पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है जो अपने नौकरानियों को चूना लगाती थी। पकड़ी गई महिला का नाम पेट्रीशिया डिसूजा है। वह दोगुनी रकम वापस करने के नाम पर नौकरानियों से गहने लेती थी और बाद में उसे वापस ही नहीं करती थी।

नौकरानी ने दर्ज कराई थी शिकायत

डिसूजा के खिलाफ उसकी नौकरानी लक्ष्मी देवेंद्रन ने शिकायत दर्ज कराई है। लक्ष्मी ने पुलिस को बताया कि डिसूजा ने दो गुने पैसे वापस करने का झांसा देकर उससे 50 ग्राम सोने के गहने ले लिए। बाद में जब लक्ष्मी ने गहने और पैसे मांगे तो डिसूजा बहाने बनाने लगी। लक्ष्मी ने जोर दिया तो जिसूजा ने उसे पगार देनी भी बंद कर दी। इसके बाद उसने मालाड पुलिस से मामले की शिकायत की थी।

डिसूजा ने दर्ज कराया था छेड़खानी का मामला

शिकायत दर्ज होने के बाद डिसूजा के खिलाफ उसकी पूर्व नौकरानी सुरेखा सरसार ने भी पुलिस से शिकायत की। उसने बताया कि डिसूजा ने उसे भी इसी तरह ज्यादा पैसे देने का लालच देकर 5 लाख नकद और 51 ग्राम सोना ले लिया था और बाद में पैसे और सोना मांगने पर नौकरी से निकाल दिया था। यही नहीं सुरेखा एक शख्स को अपने साथ लेकर पैसे वापस मांगने गई, तो डिसूजा ने उस शख्स के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज करा दिया।

डिसूजा के खिलाफ मामला दर्ज

डिसूजा ने छेड़खानी का मामला तो दर्ज कराया। इसके अलावा भी उसने सुरेखा को चोरी के आरोप में फंसाने की धमकी दी। इसके अलावा एक और नौकरानी से इसी तरह ठगी की बात सामने आई है। परेशान होकर उसने थाने में मामला दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने डिसूजा के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 406 के तहत एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। 

Similar News