मुंबई-नागपुर समृद्धि महामार्ग के लिए 80 फीसदी भूमि अधिग्रहण पूरा

मुंबई-नागपुर समृद्धि महामार्ग के लिए 80 फीसदी भूमि अधिग्रहण पूरा

Bhaskar Hindi
Update: 2018-05-07 14:53 GMT
मुंबई-नागपुर समृद्धि महामार्ग के लिए 80 फीसदी भूमि अधिग्रहण पूरा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना मुंबई-नागपुर समृद्धिमहामार्ग के लिए के लिए जरूरी जमीन में से 80 फीसदी के अधिग्रहण का काम पूरा हो गया है। महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) के एक अधिकारी ने बताया कि टेंडर आमंत्रित करने के लिए 90 फीसदी जमीन का अधिग्रहण पूरा होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि जमीन अधिग्रहण का कार्य सीधे लोगों से जमीन खरीद कर की गई है।

हालांकी कुछ जगहों पर अभी भी समस्या आ रही है। इसके बावजूद उम्मीद है कि अगले साल फरवरी से परियोजना का निर्माण कार्य शुरु हो जाएगा। सबसे ज्यादा नागपुर जिले में 95 प्रतिशत भूमि अधिग्रहण हुआ है, जबकि अमरावती, वर्धा, वाशिम, बुलढाणा, जालना, औरंगाबाद, अहमदनगर, नाशिक व ठाणे में 70 से 80 फिसदी भूमि अधिग्रहण हुआ है।  

Similar News