कबि बाई हाई स्कूल में गुरु वंदना कार्यक्रम, कई हस्तियां होंगी शामिल

कबि बाई हाई स्कूल में गुरु वंदना कार्यक्रम, कई हस्तियां होंगी शामिल

Bhaskar Hindi
Update: 2017-12-13 11:47 GMT
कबि बाई हाई स्कूल में गुरु वंदना कार्यक्रम, कई हस्तियां होंगी शामिल

डिजिटल डेस्क, मुंबई।  शहर के बोरा बाजार स्थित कबि बाई हाई स्कूल में शिक्षकों के सम्मान के लिए एक बड़ा आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में भूतपूर्व छात्र अपने शिक्षकों का सम्मान करेंगे। इस कार्यक्रम का नाम "गुरु वंदना" रखा गया है।


गौरतलब है कि बोरा बाजार मुंबई स्थित कबि बाई हाई स्कूल 1926 में शुरू हुआ था। आदरणीय श्रीमती बाई काबीबाई ने इस जगह को अपने पति की याद में दान में दिया था ताकि यहां पर विद्यालय शुरू किया जा सके। उनकी याद में एक कार्यक्रम गुरु वंदना का आयोजन किया जा रहा है। 17 दिसंबर को सेंट जोसेफ ग्राउंड ट्यूलिप स्टार होटल के पास जुहू में होने वाले इस कार्यक्रम में 1934 से 2000 तक के विद्यार्थी शामिल होंगे। जो अपने शिक्षकों का सम्मान करेंगे। कार्यक्रम शाम 4:30 से 10:00 बजे तक होगा। कार्यक्रम संयोजक शैलेन टोपीवाला 98190 40050 एवं मितेश मोदी 93202 04011 ने संबंधित जनों से उपस्थिति की अपील की है। 

कई हस्तियां हो रही शामिल


इस विद्यालय के एक भूतपूर्व छात्र मनु भाई सेठ (1956 बैच जो कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के डायरेक्टर हैं और रिलायंस कंपनी के पहले एंप्लोई हैं जिनका अपॉइंटमेंट 1958 हुआ था) इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक होंगे। अन्य विद्यार्थी श्रीमान शांतिलाल पंचाल जिनकी आयु 94 वर्ष है वह भी अति उत्साहित हैं । इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए श्री नैंसी वीरा 88 वर्ष ( एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं)  अति उत्साह से आनंदित हैं।  श्रीमान अशोक देसाई यूएस में सेटल्ड हैं भी इस कार्यक्रम में पहुंच रहे हैं अन्य विद्यार्थी जोकि यूएई सिंगापुर और विश्व के अलग-अलग हिस्सों में हैं मुंबई पहुंच कर इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।

 

इसके अलावा कुछ अन्य विद्यार्थी जो कि इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं।

  • श्री अरविंद त्रिवेदी टीवी एवं फिल्म कलाकार  
  • उपेंद्र त्रिवेदी टीवी एवं फिल्म कलाकार
  • मनु भाई सेठ डायरेक्टर रिलायंस इंडस्ट्री                                
  • रसिक दवे टीवी एवं फिल्म कलाकार  
  • डॉ कोठारी नेत्र रोग विशेषज्ञ
  • डॉ पंकज गांधी अमर नर्सिंग होम बोरीवली
  • डॉ कमलेश मेहता गायनेकोलॉजिस्ट                  
  • श्री मधुर अंधेरी पद्मश्री
  • श्री शीतांशु यश चंद्र मेहता प्रसिद्ध गुजराती कवि
  • श्री अश्विन दानी एशियन पेंट्स 

 
कार्यक्रम की रुपरेखा

  • कार्यक्रम का आगाज  4:30 बजे शाम  
  • शाम 5:00 बजे दीप प्रज्वलन एवं प्रार्थना
  • 6:15 बजे- स्वागत भाषण
  • 6:30 बजे- स्वागत में स्वल्पाहार  एवं गीत समारोह
  • शाम 6:40 बजे  - अतिथियों का सम्मान
  • शाम 6:45 बजे - संक्षिप्त भाषण श्रीमती यशवंत पारिजात
  • शाम 6:50 बजे - गुरु वंदना
  • शाम 6:55 बजे - डॉक्यूमेंट्री
  • 7:15 बजे  -रात्रि भोज
  • 8:30 बजे-  गरबा का कार्यक्रम होगा 

Similar News