नागपुर में दीक्षाभूमि के लिए 40 करोड़ और ड्रैगन टेम्पल पैलेस के लिए मिलेगा 15 करोड़     

नागपुर में दीक्षाभूमि के लिए 40 करोड़ और ड्रैगन टेम्पल पैलेस के लिए मिलेगा 15 करोड़     

Bhaskar Hindi
Update: 2018-04-03 15:35 GMT
नागपुर में दीक्षाभूमि के लिए 40 करोड़ और ड्रैगन टेम्पल पैलेस के लिए मिलेगा 15 करोड़     

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश सरकार ने नागपुर स्थित दीक्षाभूमि के विकास कार्य के लिए 100 करोड़ रुपए मंजूर किया है। इसमें से साल 2017-18 में 40 करोड़ रुपए की निधि दीक्षाभूमि के लिए दी गई है।  इसके साथ ही ड्रैगन टेम्पल पैलेस के लिए मंजूर 25 करोड़ रुपए में से 15 करोड़ रुपए की धनराशि उपलब्ध कराई गई है। मंगलवार को प्रदेश के सामाजिक न्याय मंत्री राजकुमार बडोले ने यह जानकारी दी।

बडोले ने कहा कि दीक्षाभूमि और ड्रैगन टेम्पल पैलेस के विकास कार्य के लिए नोडल एजेंसी के रूप में नागपुर महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (एनएमआरडीए) को नियुक्त किया गया है। बडोले ने बताया कि मुंबई के परेल में संत रोहिदास भवन की इमारत के लिए 11 करोड़ 12 लाख 51 हजार रुपए , ठाणे में भारतरत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर बहुउद्देशीय सामाजिक एवं सांस्कृतिक केंद्र बनाने के लिए 8 करोड़ 1 लाख 70 हजार रुपए और स्वयंसेवी संस्थाओं को अनुदान के रूप में 2 करोड़ 98 लाख रुपए मंजूर किया गया है।

बडोले ने बताया कि दीक्षाभूमि और विभिन्न स्थलों के विकास कार्य के लिए मंजूर राशि में से 90 प्रतिशत धन सरकार की तरफ से उपलब्ध कराया जाएगा। जबकि 10 प्रतिशत प्रतिशत राशि संबंधित संस्था को देना होगा। बडोले ने कहा कि सरकार ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण स्थलों के बेहतर तरीके से विकास के लिए भरपूर निधि मंजूर किया है। 
 

Similar News