करंट लगने से 3 लोगों की मौत

यवतमाल करंट लगने से 3 लोगों की मौत

Bhaskar Hindi
Update: 2021-11-05 16:29 GMT
करंट लगने से 3 लोगों की मौत

डिजिटल डेस्क, यवतमाल। दारव्हा तहसील के डोल्हारी (शेंद्री)गांव में खेत में सिंचाई करते समय करंट लगने से  एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में दादा,दादी और पोते का समावेश है। घटना शुक्रवार की सुबह 10.30 बजे हुई।  मृतकों के नाम मारोती चंद्रभान सुरजुसे (70), उनकी पत्नी मनकर्णा सुरजुसे (65) और पोता सुमित विनोद सुरजुसे (20) है। दारव्हा पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए दारव्हा उपजिला अस्पताल भेज दिये। 

 

Tags:    

Similar News