मॉनसून में 25 दिन खतरे भरे, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

चौपाटी जाएं तो रहें सावधान मॉनसून में 25 दिन खतरे भरे, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

Bhaskar Hindi
Update: 2023-04-19 16:17 GMT
मॉनसून में 25 दिन खतरे भरे, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

1-2 सितंबर को , समुद्र में उठेंगी मानसून की सबसे ऊंची 4.88 मीटर तक लहरें 
3-4 अगस्त को भी 4.87 मीटर तक ऊंची लहरें आएंगी
मुंबई में 10 जून के आसपास आता है मॉनसून

डिजिटल डेस्क, मुंबई, मोफीद खान। इस बार मॉनसून सामान्य ही रहेगा। इसे लेकर मौसम विभाग पहले ही आगाह कर चुका है।   समुद्र में हाई टाइड को लेकर भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इस वर्ष बारिश के 4 महीनों में 25 दिन खतरे भरे हैं। इन 25 दिनों में हाई टाइड के दौरान समुद्र में लहरों की ऊंचाई करीब 5 मीटर तक रहेगी। अगर हाई टाइड के वक्त बारिश हुई तो मुंबईकरों की परेशानी बढ़ सकती है। हाई टाइड के दौरान सबसे ऊंची लहरें 1 व 2 सितंबर को उठेंगी। ये लहरें 4.88 से 4.84 मीटर तक ऊंची होंगी। अगस्त की 3 और 4 तारीख को समुद्र में लहरों की ऊंचाई 4.87 मीटर रहेगी। अन्य 21 दिनों में समुद्र में लहरों की ऊंचाई 4.51 मीटर से 4.77 मीटर रहेगी। 

आमतौर पर मुंबई में मॉनसून की दस्तक 10 जून के आसपास होती है। अक्सर बारिश में मुंबईकर बारिश का लुत्फ उठाने समुद्र किनारे (चौपाटी) जाते हैं। ऐसे में वे हाई टाइड में लहरों की चपेट में न आएं, इसके लिए मौसम विभाग ने अभी से आगाह किया है। 

जून में 5 तो जुलाई में 6 दिन

मॉनसून के 4 महीनों में 25 दिन मुंबईकरों के लिए खतरनाक हैं। 25 दिनों में से 5 दिन जून में ही समुद्र हिलोरें मारेगा। इसी तरह जुलाई में 6 दिन, अगस्त में 8 और सितंबर में 6 दिन है। हाई टाइड के दौरान बीएमसी पंपिंग स्टेशनों के फ्लड गेट बंद कर देती है। इस दौरान बारिश जोरदार हुई तो पानी निकासी नहीं हो पाती है। सड़कों पर पानी भर जाता है। निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन जाते हैं

तारीख  -    समय -     लहरों की ऊंचाई (मीटर में)

4 जून-       12.16        4.56
5 जून-       13.01       4.69
6 जून-       13.47        4.69
7 जून-       14.35       4.62
8 जून-       15.25       4.51
3 जुलाई-     12.02      4.60
4 जुलाई -   12.49       4.72
5 जुलाई-     13.36      4.78
6 जुलाई-     14.23      4.77
7 जुलाई-     15.10      4.69
8 जुलाई-     15.55      4.52
1 अगस्त -   11.46      4.58
2 अगस्त-    12.30      4.76
3 अगस्त -   13.14      4.87
4 अगस्त -   13.56      4.87
5 अगस्त  -  14.38      4.76
6 अगस्त-    15.20      4.51
30 अगस्त-  11.26      4.59
31 अगस्त-  12.06      4.80
1 सितंबर -   00.22      4.54
1 सितंबर-    12.44      4.88
2 सितंबर-    01.07      4.68
2 सितंबर-    13.22      4.88
3 सितंबर-    1.52        4.67
3 सितंबर-    14.01      4.66
28 सितंबर-  11.00      4.56
29 सितंबर-  11.37      4.71
30 सितंबर - 00.08      4.74
30 सितंबर - 12.12      4.73

Tags:    

Similar News