दुष्कर्मी को 20 साल का सश्रम कारावास

यवतमाल दुष्कर्मी को 20 साल का सश्रम कारावास

Bhaskar Hindi
Update: 2022-05-12 12:58 GMT
दुष्कर्मी को 20 साल का सश्रम कारावास

डिजिटल डेस्क, यवतमाल. शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म करने के मामले में दोषी को न्यायालय ने 20 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है। यह फैसला बुधवार 11 मई को विशेष सत्र न्यायालय के न्यायाधीश एस डब्ल्यू चव्हाण ने सुनाया है। सजायाफ्ता का नाम बाभुलगांव तहसील के ग्राम पंचगव्हाण, कोलाम पोड़ निवासी राजेश लुंगसे (22) बताया जा रहा है। आरोपी ने किशोरी को विवाह का झांसा देकर घर में बुलाया और संबंध स्थापित किए। इससे पीड़िता गर्भवती हो गई। यह बात पीड़िता के मां के ध्यान में आते ही उसने बाभुलगांव थाने में 15 जून 2020 को शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच कर आरेापी के खिलाफ कोर्ट में दोषारोप पत्र पेश किए। पीड़िता और वैद्यकीय अधिकारी समेंत अन्य लोगों के बयान दर्ज कर आरोपी राजेश लुंगसे को दोषी करार देते हुए न्यायालय ने आरोपी को 20 साल सख्त मजदूरी की सजा सुनाई और 15 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया। जुर्माने की राशि पीड़िता को देने के आदेश दिए गए। यह राशि न भरने पर आरोपी को 6 माह की सजा और भुगतनी होगी। सरकारी पक्ष की ओर से एड. संदीप दर्डा ने पैरवी की। 

Tags:    

Similar News