दो महीने बाद औरंगाबाद को मिले नए पुलिस कमिश्नर चिरंजीव

दो महीने बाद औरंगाबाद को मिले नए पुलिस कमिश्नर चिरंजीव

Bhaskar Hindi
Update: 2018-05-28 13:48 GMT
दो महीने बाद औरंगाबाद को मिले नए पुलिस कमिश्नर चिरंजीव

डिजिटल डेस्क, मुंबई। औरंगाबाद के नए पुलिस आयुक्त चिरंजीव प्रसाद होंगे। प्रसाद फिलहाल नांदेड़ परिक्षेत्र के विशेष पुलिस महानिरीक्षक के पद पर तैनात थे। लगभग दो महीने बाद औरंगाबाद शहर को नया पुलिस आयुक्त मिला है। बीते मार्च महीने में तत्कालीन पुलिस आयुक्त यशस्वी यादव को जबरन अवकाश पर भेजा गया था। उसके बाद से यह पद रिक्त था। सोमवार को प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया।

औरंगाबाद में कचरे को लेकर हुई हिंसा मामले को लेकर प्रदेश के अल्पसंख्यक समाज के विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने बीते 22 मई की रात मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की थी। एक घंटे तक चली बैठक में मुख्यमंत्री ने औरंगाबाद से एमआईएम के विधायक इम्तियाज जलील और समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी समेत अन्य विधायकों को 48 घंटे में नए आयुक्त की नियुक्ती का आश्वासन दिया था।

सरकार ने महाराष्ट्र विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान औरंगाबाद के तत्कालीन आयुक्त यशस्वी यादव को जबरन अवकाश पर भेजने का फैसला किया था। औरंगाबाद शहर में कचरे की समस्या को लेकर हुए आंदोलन के दौरान गोलीबारी हुई थी। इस घटना को लेकर आक्रामक विपक्ष ने सरकार से यादव को पद से हटाने की मांग की थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यादव को छुट्टी पर भेजने की घोषणा की थी। उसके बाद से यह पद रिक्त था। 


 

Similar News