करतूत: दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाने से किया इनकार तो पत्नी को बुरी तरह पीटा

  • दूसरी महिला को घर लाकर पति करता था अश्लील हरकतें
  • पत्नी को दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाने को कहा
  • इनकार करने पर बेरहमी से पीटा
  • अंबाजोगाई पुलिस थाने में मामला दर्ज

Bhaskar Hindi
Update: 2024-09-15 12:59 GMT

डिजिटल डेस्क, बीड। एक सिरफिरे शख्स ने अपनी पत्नी को बेरहमी से पीटा, क्योंकि पति के कहने पर उस महिला ने दूसरे मर्द के साथ शारीरिक संबंध बनाने से साफ इनकार कर दिया था। जिससे गुस्साए शख्स ने महिला को बुरी तरह मारा, इतना ही नहीं आरोपी पति अक्सर दूसरी महिला को घर में लाता और उसके साथ अश्लील हरकतें करता था, आरोपी ने महिला को घर से निकाल दिया। जिसके बाद वो पुणे से अपने मायके अंबाजोगाई आ गई, थोड़े दिन बाद महिला का पति भी यहां आ गया, जो पुणे की किसी कंपनी में बतौर मैनेजर काम करता था, इसके बाद भी पति अपनी करतूत से बाज नहीं आया। उसने महिला के साथ फिर मारपीट की। परेशान महिला ने तंग आकर थाने में शिकायत दर्ज कराई। 


बताया जा रहा है कि महिला का विवाह पुणे के एक युवक के साथ बड़ी ही धूमधाम से हुआ था। परिजन ने विवाह में दहेज भी दिया था, जिसमें सात तोला सोना और घर का सामान था। विवाह के कुछ महीने बाद तक तो महिला की अच्छे से देखभाल की, लेकिन बाद में पति शराब के नशे में धुत होकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था। पति के अलावा सास की प्रताड़ना भी शुरु हो गई।

आरोप है कि उसका पति दूसरी महिलाओं को घर लाकर पत्नी के सामने अश्लील हरकतें करता था। इसके बाद हद तो तब हो गई, जब उसने अपने दोस्त के साथ सेक्स करने के लिए पत्नी पर दबाव बनाया, बार-बार दबाब बनाने पर जब वह नहीं मानी, तो उसकी जमकर पिटाई कर दी। बुरी तरह मारपीट कर महिला को घर से बाहर निकाल दिया। जिसके बाद वो मायके लौटी और थाने में मामला दर्ज कराया। इस मामले की जांच पुलिस कर रही है।


Tags:    

Similar News