नागपुर: निवासी डॉक्टरों का कामबंद आंदोलन, मेयो-मेडिकल में कामकाज होगा प्रभावित

  • आपात सेवा शुरु, सामान्य सेवा बंद
  • देशभर में डॉक्टरों के लिए सुरक्षा व्यवस्था की मांग

Bhaskar Hindi
Update: 2024-08-12 16:50 GMT

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित सरकारी आर. जी. मेडिकल कॉलेज में महिला प्रशिक्षणार्थी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले का देशभर में विरोध किया जा रहा है। इस मामले की निष्पक्ष सीबीआई जांच की मांग की जा रही है। इसके अलावा देशभर में डॉक्टरों के लिए सुरक्षा व्यवस्था में सुधार करने की मांग सेंट्रल मार्ड द्वारा की गई है। घटना के विरोध में सेंट्रल मार्ड की तरफ से 13 अगस्त मंगलवार से कामबंद आंदोलन का ऐलान किया गया है। मार्ड के आह्वान पर मंगलवार को नागपुर के मेयो व मेडिकल के निवासी डॉक्टर कामबंद आंदोलन करेंगे। आपात सेवा छोड़ सभी सामान्य सेवाएं बंद रहेगी।

आपात सेवा शुरु, सामान्य सेवा बंद

गौरतलब है कि कोलकाता की घटना में पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। लेकिन इस मामले की निष्पक्ष जांच करने व मृतक डॉक्टर को न्याय मिलने के लिए सीबाआई जांच की मांग की जा रही है। इसके अलावा सभी सरकारी कॉलेजों में निवासी समेत अन्य सभी डॉक्टरों की सुरक्षा इंतजाम पुख्ता करने की मांग की गई है।

सुरक्षा के लिहाज से सभी जरुरी उपायों पर तुरंत अमल करने की मांग की जा रही है। काम बंद आंदाेलन की जानकारी राज्य सरकार को दी गई है। सेट्रल मार्ड के अध्यक्ष प्रतीक डेबाजे ने बताया कि मंगलवार को आपात सेवाएं शुरु रहेगी। अन्य सामान्य सेवाएं बंद रहेगी। इस कारण मेयो-मेडिकल का कामकाज प्रभावित होगा। 


Tags:    

Similar News