नागपुर भास्कर एक्सक्लूसिव: खबर पर रवीश का पोस्ट - महीना - महीना मर के कमाने से तो अच्छा है वाइस चांसलर बन जाएं

  • रवीश कुमार ने दैनिक भास्कर की खबर को फिर पोस्ट किया
  • खबर को मिला रवीश का साथ
  • 92 प्रोफेसरों की नियुक्ति में 30 करोड़ की वसूली का लक्ष्य!

Bhaskar Hindi
Update: 2024-08-23 15:14 GMT

डिजिटल डेस्क, नागपुर। दमदार एंकर रवीश कुमार ने दैनिक भास्कर की खबर को एक बार फिर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। जिस खबर में यूनिवर्सिटी में विवाद की  पोल खोली गई थी। खबर में खुलासा किया गया था कि 92 प्रोफेसरों की नियुक्ति में 30 करोड़ की वसूली का लक्ष्य है! जिसका टारगेट भी ऊपर से फिक्स है। भास्कर ने इस खबर को प्रमुखता से छापकर भांडाफोड़ किया था। जिसे लेकर रवीश ने भी चुटली लेते हुए तंज कसा, अपने पोस्ट में रवीश ने लिखा कि "महीना महीना मर के कमाने से अच्छा है वाइस चांसलर बन जाएं। भारत में होते हुए यह नहीं किया तो फिर इसका सुख कहां मिलेगा।

अपने पोस्ट में रवीश ने आगे लिखा कि अनंत कहानियां है भ्रष्टाचार की। लगता है सारा सिस्टम और कायनात इन्हीं लोगों के लिए बने हैं।

पोस्ट पर हजारों लाइक्स के अलावा कमेंट मौजूद हैं, जो सिस्टम पर सवाल उठा रहे हैं, मानों सभी एक ही बात को अलग-अलग तरीकों के पूछ रहे हैं कि आखिर सिस्टम कब ठीक होगा। 


यह भी पढ़े -मसूद को ग्लोबल टेररिस्ट घोषित करने में पुलवामा मुख्य वजह- रवीश कुमार

खबर राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज यूनिवर्सिटी में भाजपा से जुड़े दो गुटों में जमकर विवाद की है। विवाद की असली वजह प्रोफेसरों के 92 खाली पदों पर नियुक्ति की स्वीकृति मिलने के बाद होने वाली कमाई से जुड़ी है। यूनिवर्सिटी के टॉप प्रबंधन में शामिल विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, शीर्ष नेतृत्व से इन पदों पर भर्ती के बदले 30 करोड़ की वसूली फिक्स की गई, जिसमें प्रत्येक पद पर नियुक्ति के लिए 50 लाख से 80 लाख रुपए मांगे जा रहे हैं। दैनिक भास्कर के पास इससे जुड़े कई अधिकारियों की पुष्टि के सबूत हैं। इसी कमाई पर हक जमाने के लिए राजनीतिक पार्टी के आला पदाधिकारियों की यूनिवर्सिटी में दबे पांव एंट्री हुई। नियुक्ति के लिए दलाल सक्रिय यूनिवर्सिटी में होने वाली प्रोफेसरों की नियुक्ति के लिए किनका चयन करना है, इसके लिए बड़े स्तर पर दलाल सक्रिय हैं, जो इस पद के योग्य लोगों से संपर्क कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, कुछ माह पहले तक 50 लाख रुपए एक नियुक्ति के रेट थे, जो अब कॉम्पटिशन में बढ़कर 80 लाख तक हो गए हैं। एक पार्टी ने इसकी सूची भी तैयार की है, जिसमें कुछ नामों का रिजर्वेशन भी कर लिया गया है। यानी जो संबंधित पद पर नियुक्ति की आर्थिक शर्त पूरी कर रहे हैं

 


Tags:    

Similar News