आजादी का अमृत महोत्सव: स्वतंत्रता दिवस के रंग में रंगी उपराजधानी, पढ़िए कवि सत्येंद्र प्रसाद सिंह की लिखी रचना - सबसे ऊंचा तिरंगा हो

  • आजादी का पर्व मनाने का मौका
  • सक्करदरा चौक पर वंदे मातरम का आयोजन
  • सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक रचनाएं

Bhaskar Hindi
Update: 2024-08-14 14:34 GMT

डिजिटल डेस्क, नागपुर। आजादी का पर्व मनाने का मौका आ गया है, 15 अगस्त के इस खास मौके पर ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गाया जाता है। देशभक्ति के नारे लगते हैं। इसके साथ ही आजादी के इस पर्व को अपने-अपने शब्दों में बयां किया जाता है, इसी तरह देशप्रेम की भावना समेटे हुए साहित्य से जुड़े कवि और लेखक सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने अपनी रचना पेश की। जिसका शीर्षक है सबसे ऊंचा तिरंगा हो....

2024 का यह 15 अगस्त

सबका शुभ हो सब हों स्वस्थ

धरती पर ख़ूब हरियाली हो

पूरे देश में सिर्फ़ खुशहाली हो

गंगा - जमनी तहज़ीब बढे

आपस में हमारे तमीज़ बढ़े

यहां न कोई भूखा - नंगा हो

सबसे ऊंचा अपना तिरंगा हो

ज्ञान हो और भरपूर विज्ञान हो

हर चेहरे पर मधुर मुस्कान हो

सब हों सुखी सारा मुल्क आबाद हो

इकलौती चाहत भारत ज़िंदाबाद हो

एक ही लक्ष्य एक कदमताल हो

अमन - चैन से पूरा देश निहाल हो

देशप्रेम भाईचारा प्यार का ज़ज़्बात मिले

हर किसी को खुशियों की सौगात मिले


भारत 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ। इसके बाद से हर साल 15 अगस्त को देश स्वतंत्रता दिवस मनाने लगा। स्वतंत्रता सेनानियों की अलख से ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी। कवि सत्येंद्र प्रसाद सिंह का करियर पटना से प्रकाशित हिन्दी दैनिक से शुरु हुआ और उपराजधानी तक वे कई पदों की जिम्मेदारी संभालते रहे। सोशल मीडिया और अलग-अलग माध्यमों से रचनाएं पेश करते रहते हैं।


इसी तरह सोशल मीडिया पर 15 अगस्त का रंग पूरी तरह छाया हुआ है, लोग तिरंगे को लेकर अलग-अलग पोस्ट शेयर कर रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में देश भर में 9 अगस्त से हर घर तिरंगा अभियान जारी है, अब वह घड़ी भी नजदीक है, जब इस अभियान के तहत विशेष आयोजन जारी है। इससे पहले देश भर में करीब सप्ताह भर के लिए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तमाम कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।


उपराजधानी के सक्करदरा चौक पर वंदे मातरम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने भाग लिया। बच्चे देश भक्ति के रंग में रंगे दिखे। 


Tags:    

Similar News