मौसम: रविवार सुबह उत्तर नागपुर और कुछ इलाकों में हल्की और कुछ देर के लिए तेज बारिश, फिर उमस

  • तेज हवा, हल्की बारिश संभव
  • एयरपोर्ट परिसर में 13.8 मिमी बारिश हुई थी
  • नागपुर व आसपास के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश

Bhaskar Hindi
Update: 2024-06-30 12:24 GMT

डिजिटल डेस्क, नागपुर। रविवार सुबह उत्तर नागपुर और कुछ इलाकों में हल्की और कुछ देर के लिए तेज बारिश हुई। इसके बाद थोड़ी धूप निकल आई, जिसके चलते ऊमस भरा मौसम महसूस किया गया। इससे पहले शनिवार को दिन भर बादल छाए रहे। देर रात बारिश होने से मौसम खुशगवार हुआ था। उमस व गर्मी से परेशान शहर वासियों को पिछले दो दिन से आंशिक राहत मिली थी। शुक्रवार और शनिवार को हुई बारिश ने राहत दी थी। उपराजधानी का अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

तेज हवा, हल्की बारिश संभव

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण नागपुर व आसपास के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। स्थानीय स्तर पर होने वाले मौसमी परिवर्तन का भी असर हो रहा है। शनिवार को दिन भर बादल छाए रहे। तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम रहा।

नागपुर एयरपोर्ट परिसर में 13.8 मिमी बारिश हुई थी। रविवार से तापमान में वृद्धि होने की संभावना जताई गई थी। साथ ही बताया गया था कि रविवार को धूप खिल सकती है। बीच-बीच में बादलों की उपस्थिति बनी रही। उमस फिर परेशान कर सकती है। नागपुर समेत विदर्भ में मौसम का यलो अलर्ट बना हुआ है। फिलहाल भारी बारिश की संभावना कम ही है। उमस के साथ तेज हवा व हल्की बारिश हो सकती है।


Tags:    

Similar News