Nagpur News: पुलिस भर्ती में परीक्षार्थी कर रहा था स्पाई कैमरे का इस्तमाल, एक धराया दूसरे की तलाश

  • साथी आरोपी परीक्षा केंद्र के बाहर से पर्चा हल करने में कर रहा था मदद
  • स्पाई कैमेरे का इस्तमाल कर हो रही थी नकल

Bhaskar Hindi
Update: 2024-09-30 13:13 GMT

Nagpur News : कारागृह पुलिस सिपाही पद की लिखित परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी स्पाई कैमरे के इस्तमाल से नकल करता पकड़ा गया। मामला उजागर होने के बाद हड़कंप मचा रहा। मानकापुर थाने में दो लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी परीक्षार्थी को गिरफ्तार किया गया है, जबकी उसके साथी की तलाश जारी है। आरोपी परीक्षार्थी किसन सिताराम जोनवाल की उम्र 27 साल है, जो छत्रपति संभाजी नगर जिले के वैजापुर का निवासी है। उसके गांव का ही एक साथी जीवन काकरवाल उम्र 29 साल शामिल है। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र शासन ने कारागृह पुलिस भर्ती 2022-2023 के तहत 252 पदों के लिए पुलिस भर्ती आयोजित की थी। जिसके चलते पात्र उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा महिला उम्मीदवारों के लिए काटोल रोड पुलिस लाइन टाकली स्थित पुलिस मुख्यालय और पुरुष उम्मीदवारों के लिए मानकापुर स्टेडियम में आयोजित की गई थी। परीक्षा प्रक्रिया के दौरान गड़बड़ी रोकने सुरक्षा व्यवस्था तैनात थी।

आला पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में प्रक्रिया को पारदर्शिता से पूरा किया जा रहा था। इस बीच मानकापुर स्टेडियम में परीक्षार्थी किसन स्पाई कैमरे की मदद से पर्चा हल करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था। उसके कब्जे से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मिला गया। इस मामले में उसका साथी जीवन परीक्षा केंद्र के बाहर खड़ा रहकर उसे पर्चा हल करने के लिए कैमेरे की मदद से नोट्स भेजने में मदद कर रहा था। इससे परीक्षा केंद्र में हंगामा मच गया। भांडाफोड़ होते ही जीवन मौके से भाग निकला।

तलाश में पुलिस दल रवाना किया गया है, लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ कोई कामयाबी नहीं लगी। हालांकि कुछ स्थानों पर दबिश दी जा रही है। इसी बीच घटना का पता चलते ही संबंधित पुलिस अधिकारी सह दल-बल मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच पड़ताल में परीक्षा में गडबड़ी करने का खुलासा हुआ। जिससे किसन और उसे मदद करने वाले जीवन के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत सह धारा 66(ड) दर्ज किया गया है। इसके बाद आरोपी को शिकंजे में लेकर अदालत पेश किया गया। पुलिस ने आरोपी की रिमांड ली। दस्तावेजों की भी जांच पड़ताल की जा रही है।

Tags:    

Similar News