मौसम खुशनुमा: 24 घंटे में 5 डिग्री गिरा पारा, मानसून की एंट्री के साथ ही गर्मी से राहत

  • शहर में हल्की बारिश का दौर
  • अधिकतम - 32.4 डिग्री, न्यूनतम - 23.4 डिग्री

Bhaskar Hindi
Update: 2024-06-23 10:18 GMT

डिजिटल डेस्क, नागपुर. रविवार सुबह से धूप छांव का माहौल जारी रहा। सुबह हल्की बारिश हुई। इसके पहले शहर में शुक्रवार को मानसून पहुंचा। अगले ही दिन शनिवार को तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। तापमान गिरने के साथ ही मौसम भी खुशनुमा हो गया है। शनिवार को दिन भर बादल छाए रहे। शहर के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में लगभग 5 डिग्री की कमी आई है। शनिवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

पारा सामान्य से 2.7 डिग्री नीचे

मौसम विभाग के अनुसार, नागपुर समेत पूरे विदर्भ में मानसून पहुंच गया है। मानसून पहुंचने के साथ ही नागपुर व आस-पास के जिलों में बारिश भी हो रही है। हवा पश्चिमी व दक्षिण-पश्चिमी चल रही है, जो ठंडी होती है। तापमान भी सामान्य से 2.7 डिग्री नीचे आ गया है। वातावरण में दिन भर ठंडक रही। रविवार को तापमान में थोड़ी वृद्धि हो सकती है। बादल छाए रहेंगे और तेज हवा चल सकती है। शाम को मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। गर्मी से राहत बनी रहेगी।

उधर मुंबई के कुछ इलाकों में झमाझम बारिश हुई थी। इसे अभी भी उत्तरी महाराष्ट्र और विदर्भ के कुछ हिस्सों को कवर करना बाकी है। वहीं अगले सप्ताह तक मानसून की मुंबई की झीलों में भी पहुंचने की आशंका है। बताया जा रहा है सक्रिय पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से न केवल मुंबई बल्कि आसपास के इलाकों में भी अच्छी बारिश हुई।


Tags:    

Similar News