बारिश: बारिश ने लाई आफत, जगह-जगह गड्‌ढों में भरा पानी, लोगों की बढ़ी परेशानी

  • पानी जमा होने से जाम जैसी स्थिति बनी
  • बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब के कारण बरस रहे बादल
  • मौसम का मिजाज बदलने से गणेशोत्सव व महालक्ष्मी कार्यक्रम में खलल

Bhaskar Hindi
Update: 2024-09-10 07:52 GMT

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मंगलवार की सुबह से रिमझिम बारिश से महालक्ष्मी और गणेशोत्सव आयोजकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक दिन पहले सोमवार को दिन भर की गर्मी के बाद शाम को झमाझम बारिश हुई। उमस व गर्मी से तो राहत मिली, लेकिन सड़कों पर कई जगह पानी जमा होने से जाम जैसी स्थिति बन गई। यातायात प्रभावित होने के साथ ही शाम को सजे बाजारों पर भी पानी फिर गया। सोमवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। 

अवदाब का असर

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब के कारण नागपुर जिले में मौसम का मिजाज बदल रहा है। आसमान साफ रहने से दिन में उमस व गर्मी से लोग परेशान रहे। शाम को बादल छाए आैर झमाझम बारिश हुई। गणेशोत्सव के कारण शाम को सजे बाजारों की रौनक भी फीकी हो गई। सड़कों पर जगह-जगह पानी जमा होने से वाहन चलाने में दिक्कतें आ रही थीं। ठंडी हवा चली। रात को मौसम सुहाना रहा आैर गुलाबी ठंडी का एहसास हो रहा था।

बादल छाए रहेंगे

मौसम के जानकारों की मानें तो मंगलवार 10 सितंबर को भी नागपुर जिले में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। तापमान में कमी आएगी आैर गर्मी से राहत मिलेगी। बादल छाए रहेंगे आैर तापमान सामान्य से नीचे आ सकता है।

Tags:    

Similar News