21 को हज यात्रियों की आखिरी उड़ान

  • 21 जून को आखिरी उड़ान
  • हज यात्रियों की रवानगी 7 जून से शुरू हुई
  • सुबह 7.40 बजे नागपुर विमानतल से रवाना होगी फ्लाइट

Bhaskar Hindi
Update: 2023-06-18 13:00 GMT

डिजिटल डेस्क, नागपुर। हज यात्रियों की रवानगी 7 जून से शुरू हुई। 21 जून को आखिरी उड़ानसुबह 7.40 बजे नागपुर विमानतल से रवाना होगी। विदर्भ, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के 430 हज यात्री उड़ान भरेंगे। 19 जून को नागपुर हज हाउस में रिपोर्टिंग करना होगा। यहां उनके रहने की व्यवस्था की गई है। हज यात्रियों की सेवा में सेंट्रल तंजिम कमेटी अध्यक्ष हाजी अब्दुल कदीर, उपाध्यक्ष शाहीद नसीम, सचिव हाजी मोहम्मद कलाम, सदस्य अजीज खान, नियाज अहम, इकबाल बेरा, अ. मतीन, आफी खान, गुलाम मुस्तफा, मौलाना मेहबूब, मौलाना शाकी रजा तैनात रहेंगे।

Tags:    

Similar News