आत्महत्या: घरेलू कलह - बच्चों के साथ कार में सोती रही पत्नी और सिपाही पति ने लगा ली फांसी

  • घटना के पहले दोनों में विवाद
  • सिपाही पति ने लगा ली फांसी

Bhaskar Hindi
Update: 2024-06-24 14:01 GMT

डिजिटल डेस्क, नागपुर. फांसी लगाने से पुलिस सिपाही की मौत हो गई। घटित वाकया घरेलू कलह के चलते हुआ है। रविवार को गिट्टीखदान थाने में आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज किया गया है।

घटना के पहले दोनों में विवाद

पुलिस सिपाही विजय राजाराम चौरे (38) 280 पुलिस क्वार्टर निवासी था। वह हिंगना थाने में कार्यरत था। पत्नी रेणुका भी पुलिस विभाग में ही है। वह कोराडी थाने में तैनात है। शनिवार को उसका साप्ताहिक अवकाश था, जबकि विजय की ड्यूटी पुलिस भर्ती के बंदोबस्त में लगी हुई थी।

ड्यूटी खत्म होने के बाद वह घर लौटा। शक व अन्य घरेलू बातों को लेकर हमेशा की तरह शनिवार की रात भी विवाद हो गया। तैश में आकर विजय ने पत्नी व बच्चों को घर से बाहर निकाला और खुद को घर में बंद कर लिया।

दरवाजा खटखटाने और आवाज देने के बाद भी जब विजय ने दरवाजा नहीं खोला, तो रेणूका बेटा और बेटी के साथ घर के बाहर कार में ही सो गई। इस बीच विजय ने फांसी लगा ली। उसकी मौत हो गई। रविवार की सुबह फिर से उसने दरवाजा खटखटाया।

प्रतिसाद नहीं मिलने से उसने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिससे घटित प्रकरण का खुलासा हुआ। बरामद सुसाइड नोट के आधार पर प्रकरण दर्ज किया गया है।

Tags:    

Similar News