हड़ताल खत्म: अस्पतालों में अपने-अपने काम पर लौटे डॉक्टर्स, फिर भी मरीजों की संख्या रही कम

  • निवासी डॉक्टरों की हड़ताल खत्म हो चुकी है
  • मरीजों की संख्या रही कम

Bhaskar Hindi
Update: 2024-08-23 15:19 GMT

डिजिटल डेस्क, नागपुर. पिछले 10 दिन से चल रही निवासी डॉक्टरों की हड़ताल खत्म हो चुकी है। शुक्रवार की सुबह रक्तदान कर मरीजों की सेवा शुरु की जानेवाली थी। लेकिन रक्तदान शिविर नहीं हो पाया। डॉक्टरों ने ओपीडी समेत अपने अपने वार्डों की जिम्मेदारी संभाली। कोलकाता दुष्कर्म की घटना का देशभर में निषेध किया गया। घटना की सीबाआई से जांच करने की मांग के साथ ही डॉक्टरां की सुरक्षा के लिए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की गई। 13 अगस्त से निवासी, इंटर्न व वरिष्ठ निवासी डॉक्टर्स हड़ताल पर गए थे। ओपीडी, नियोजित सर्जरी, सैंपलों की जांच आदि सेवाएं प्रभावित हुई। आपात सेवाएं शुरु थी। गुरुवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मार्ड के प्रतिनिधियों से चर्चा करने के बाद हड़ताल समाप्ति की घोषणा की गई। शुक्रवार को सुबह 10 बजे से डॉक्टर काम पर लौटे। उन्होंने अपनी-अपनी जिम्मेदारी संभाली। रक्तदान के बाद काम शुरु करने की घोषणा को प्रतिसाद नहीं मिला। मेडिकल की ब्लड बैंक में शाम 5 बजे तक 6 निवासी डॉक्टरों ने रक्तदान करने की जानकारी है।

मेडिकल में हड़ताल के एक दिन पहले की स्थिति और हड़ताल खत्म होने के बाद शुक्रवार को ऐसी स्थिति रही।

विभाग 12 अगस्त 23 अगस्त

ओपीडी 2695 1897

आईपीडी 248 185

कैज्युअल्टी 358 233

मेजर ऑपरेशन 42 35

माइनर ऑपरेशन 156 85

प्रसूति 19 08

आईसीयू 152 161

पैथ लैब जांच 5041 2394

बायोकेमिस्ट्री लैब 7957 5390

माइक्रोबाइलॉजी लैब 2619 2101

Tags:    

Similar News