नागपुर: सितंबर में भी कम नहीं हो रहा डेंगू- चिकनगुनिया का प्रकोप, त्यौहारों का मजा हुआ किरकिरा

  • त्यौहारों के दौरान बीमारियों से रंग फीका
  • मनपा की उपाययोजना हुई बेअसर

Bhaskar Hindi
Update: 2024-09-15 12:19 GMT

डिजिटल डेस्क, नागपुर। डेंगू और चिकनगुनिया का संक्रमण अब भी कम नहीं हो रहा है। अगस्त में शहर में डेंगू के 63 और चिकनगुनिया के 355 मरीज पाएं गए। वहीं दूसरी ओर इस माह में पिछले 15 दिनों में भी बीमारों का आंकड़ा बढ़ रहा है। सितंबर माह में डेंगू के 603 संदिग्धों में से 25 पॉजिटिव और चिकनगुनिया के संदिग्ध 923 में से 213 पॉजिटिव पाए गए हैं। मच्छर से संक्रमित होनेवाली बीमारियों के चलते गणेशोत्सव में भी उत्साह नहीं है। सावर्जनिक मंडलों के अधिकतर सदस्य संक्रमित होने से कई आयोजनों पर ब्रेक लगा है। मनपा का दावा है कि बीमारियों की रोकथाम के लिए फागिंग और स्प्रे की गतिविधियों को बढ़ाया गया है। आशा वर्कर्स के माध्यम से घर-घर सर्वेक्षण भी किया जा रहा है। बावजूद इसके शहर में जलजमाव और गंदगी में मच्छरों के बढ़ने से संक्रमण थमता नजर नहीं आ रहा है।

40 लाख 96 हजार नागरिकों तक आशावर्कस पहुंची

आशा स्वयंसेविकाओ ने अब तक शहर में 9,94,576 घरों का सर्वेक्षण पूरा कर लिया है। अब तक 40 लाख 96 हजार 707 नागरिकों के स्वास्थ्य की जानकारी ली गई है। सर्वेक्षण के दौरान 31 हजार 119 नागरिकों को बुखार होने की जानकारी मिली है। इनमें 1480 संदिग्धों के नमूनों को रक्त जांच के लिए भेजा गया है। शहर में अब तक 25035 घरों के बर्तनों समेत अन्य स्थान पर जलजमाव में लार्वा पाया गया है। इनमें 20284 स्थानों पर कूलर, 21777 गमले, 3987 मटके, 4411 टायर, 10619 ड्रम, 3613 पक्षी एवं प्राणियों के बर्तनों में लार्वा को पाया गया है। इन स्थानों पर सफाई कर दी गई है। इसके साथ ही फागिंग और स्प्रे भी कराया गया है। शहर में जनवरी से मई माह तक चिकनगुनिया के मरीज नहीं थे, लेकिन जून से अचानक संक्रमण बढ़ गया।

माह         चिकनगुनिया संदिग्ध          पॉजिटिव

जून            82                                   30

जुलाई         392                                 88

अगस्त      1805                                355

सितंबर        923                                213

कुल            3202                              686

डेंगू मरीजों की स्थिति

माह       डेंगू संदिग्ध      पॉजिटिव

जनवरी      6                   0

फरवरी      22                  6

मार्च          8                   2

अप्रैल        7                    1

मई          20                   4

जून         46                   8

जुलाई     353                  30

अगस्त    603                 25

कुल        2637              139

Tags:    

Similar News