एक्शन: फर्जी पासपोर्ट मामले में सीबीआई की नागपुर में छानबीन, केंद्र में कागजात तलाशे

  • पासपोर्ट सेवा केंद्र में कागजात तलाशे जाने की जानकारी
  • फर्जी दस्तावेज जोड़े गए
  • मुंबई-नाशिक में दो पासपोर्ट सेवा केंद्र से संबंधित 33 स्थानों पर छापेमारी

Bhaskar Hindi
Update: 2024-06-30 12:31 GMT

डिजिटल डेस्क, नागपुर. फर्जी कागजातों के आधार पर पासपोर्ट तैयार करके देने में मदद करने के आरोपों पर सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) की ओर से शनिवार को मुंबई, नाशिक सहित नागपुर में कार्रवाई होने की जानकारी है। नागपुर स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र में सीबीआई द्वारा जांच-पड़ताल करने की जानकारी है। हालांकि विभाग के अधिकारी इस बारे में जानकारी देने से बचते रहे, लेकिन नागपुर कार्यालय में कागजातों सहित कम्प्यूटर रिकार्ड की छानबीन की जानकारी सूत्रों ने दी है।

नियमों को ठेंगा

सीबीआई ने मुंबई-नाशिक में दो पासपोर्ट सेवा केंद्र से संबंधित 33 स्थानों पर छापेमारी की है। 32 लोगों के विरोध में 12 अपराध दर्ज किए गए हैं। इसमें लोअर परेल और मालाड स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीएसके) में कार्यरत पासपोर्ट सहायक, वरिष्ठ पासपोर्ट सहायकों का समावेश है। पासपोर्ट के लिए किए गए आवेदन की त्रुटियों की ओर नजरअंदाज कर नियमों को ठेंगा दिखाकर पासपोर्ट बनाने का आरोप लग रहा था।

फर्जी दस्तावेज जोड़े गए

नागपुर में भी इसी तरह का मामला सामने आने की जानकारी है, जिसके बाद नागपुर के पासपोर्ट सेवा केंद्र में छानबीन करने की जानकारी है। दलालों के माध्यम से किए जाने वाले विविध आवेदनों के कागजातों पूरी तरह जांच-पड़ताल किए बिना फर्जी दस्तावेज जोड़े गए और आवेदन में पासपोर्ट धारक की व्यक्तिगत जानकारी के साथ छेड़छाड़ कर पासपोर्ट बनाने का शक है। उक्त जानकारी सामने आने के बाद सीबीआई द्वारा कार्रवाई करने की जानकारी है।


Tags:    

Similar News